वकलर

भिलाई 29 सितंबर 25 [ P.Mohan ] श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति और श्रीगंगाजली एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष आईपी मिश्रा ने इस बात पर दुख जताया कि आबादी के हिसाब से देश में डॉक्टरों की भारी कमी है विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट भी यही बात कह रही है । आने वाले समय मे कई हजार चिकित्सकों की जरूरत पड़ेगी। इसकी भरपाई निहायत जरूरी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले 5 साल में 75000 चिकित्सकों की आवश्यकता बताई है। इस लिहाज से हर साल मेडिकल की 15,000 सीटें बढ़ानी होगी। तब कही कुछ हद तक देश की चिकित्सा की सेवा में सुधार दिखेगी । हमारे देश में पहले जहां 80 हजार से कम सीटें थीं, आज यदि दो लाख पहुंच जाता है तो यह बहुत बड़ी बात होगी। सिर्फ MBBS की सीटे बढ़ाने मात्र से समस्या का समाधान नहीं हो जाता । MBBS के बराबर ही MD की सीटें होनी चाहिए। केंद्र सरकार मेडिकल में यूजी और पीजी की 5-5 हजार सीटें बढ़ाने की बात कह रही है। इस दिशा में हम एक छोटा सा कदम उठाए हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीक के प्रवेश से काम आसान हुआ है। वर्तमान में अधिकतर काम टेक्नोलॉजी से हो रहे हैं। रोबोटमा ऑपरेशन हो रहे हैं। ड्रोन और आर्टिफिशियल इटिलीजेंस से भी काम आसान हुआ है। तकनीक और AI के उपयोग से हमें फायदा और नुकसान होनो है। इन दिनों शासकीय नीतियों में सुधार की भी बड़ी जरूरत है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लाने की जरूरत है, ताकि लोगों को काम मिल सके। सुपर स्पेशियलिटी सेंटर से लाभ होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमारी संस्था में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी और गेस्ट्री के विभाग खोले गए हैं। सारी व्यवस्था व्यवस्थित रूप से की गई है । स्टॉफ की नियुक्ति की जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि श्री शंकराचार्य मेडिकल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी और यूनिवर्सिटी जुनवानी भिलाई का नाम संपूर्ण छत्तीसगढ़ के अलावा आसपास भी हो । सभी संबंधित विषयों समर्पित शिक्षक हमारे पास हैं। दो मेडिकल, चार फार्मेसी और तीन नर्सिंग कॉलेज भी हैं। लोग इसकी सेवाओं का लाभ उठाएं। चेयरमेन I P मिश्रा ने जानकारी दी कि संस्था की शुरुआत 37 विद्यार्थियों से हुई थी। फिर कॉलेज बनाया गया ., पांच इंजीनियरिंग और चार फार्मेसी कॉलेज की शुरुआत की गई । इसके बाद नर्सिंग कॉलेज भी खोला गया। अब एक यूनिवर्सिटी का रूप ले लिया है। आने वाले दिनों में इसका और विकास होगा। इस दिशा में काम चल रहा है।और उम्मीद है कि बहुत जल्द ही इस का परिणाम हमें देखने को मिलेगा
इ
स
द
