Raipur आनंद वाचनालय, पुरानी बस्ती, वरिष्ठ नागरिक दिवस 2025 (IDOP 2025 ) का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

Spread the love

रायपुर 26 सितम्बर 2025 ( Mohan media News) वृद्धजन दिवस (IDOP 25) का आयोजन आनंद समाज वाचनालय, पुरानी बस्ती, रायपुर में बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें बुज़ुर्गों और युवाओं ने मिलकर भाग लिया। कार्यक्रम में अनमोल द्वारा परिचय और हेल्पेज इंडिया के स्टेट हेड सुभांकर विश्वास द्वारा IDOP 2025 पर संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुकेश कुमार के द्वारा आयोजित क्विज़ एवं डम्ब शेराड्स ने वातावरण को रोचक बनाया और बुज़ुर्गों के जीवन अनुभव साझा किए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अनुप – सीईओ, एमएमपी इंस्टीट्यूटडॉ जवाहर सुरिसेट्टी – कुलपति, RUSU सुशील द्विवेदी – सेवानिवृत्त आईजी, रायपुर श्याम देवांगन- अध्यक्ष भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ अर्पित तिवारी – उप निदेशक, युवा मामले मंत्रालय सुशील द्विवेदी एवं डॉ. जवाहर सुरिसेट्टी के प्रेरणादायक संबोधन ने समारोह को गरिमा प्रदान की। इसके बाद केक कटिंग, अतिथियों का सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापन हुआ। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ। यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, देखभाल और पीढ़ियों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों का संदेश देने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *