समाज ने दिवंगत पदाधिकारियों के परिजनों को सम्मानित किया
भ

भिलाई 4 अक्टूबर 25 ( mohan media News) भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई के तत्वावधान में डॉ. अंबेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर-6 में अशोक विजयादशमी और धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस मनाया गया। भंते और अतिथियों ने द्वीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रविशंकर विवि के प्रो. शैलेश जाधव, शंकराचार्य कॉलेज की प्रो. समता गजभिये, जीएम बीएसपी प्रभाकर खोब्रागड़े, संस्था की अध्यक्ष सविता मेश्राम ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन दीक्षा भूमि नागपुर में बाबा साहेब डॉ. आम्बेडकर द्वारा बुद्ध धम्म की दीक्षा ली थी और पांच लाख अनुयायियों को बुद्ध धम्म की दीक्षा दी थी । जिसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।कार्यक्रम में संस्थापक सदस्यों को संस्था के स्थापना 13 सितंबर 1968 के प्रारंभिक योगदान केलिए सम्मानित किया गया, जिनमें मुख्य रूप से अध्यक्ष दिवंगत अर्जुन मंगल शेंडे के पुत्र डॉ. शेंडे, महामंत्री दिवंगत केआर ठवरे के पुत्र आनंद ठवरे, मंत्री दिवंगत टीआर वाघमारे के पुत्र महेंद्र वाघमारे, कोषाध्यक्ष दिवंगत एनसी गेडाम की पत्नी उषा गेडाम, लेखापाल एफएस निकोसे, दिवंगत जेटी पाटिल के पुत्र महेन्द्र पाटिल, हरिश कोचे, दिवंगमधुकर चौहान सदस्य के पुत्आनंद चौहान, दिवंगत जीआर महेशकर के पुत्र महेशकर का सम्मान हुआ। कार्य करने वाले भी उत्कृष्ठ कार्य सम्मानित किए गए संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भी सम्मानित किया गया, जिनमें भागवत बागडे, अशोक श्यामकुंवर, प्रदीप सोमकुंवर, रविन्द्र गाडगे, महेन्द्र रामटेके,हरिश्चन्द्र नंदागवली और कमलराज मेश्राम का सम्मान हुआ। रमा डोंगरे रिसाली, भिलाई की ओरसे भोजन दान के लिए योगदान दिया, उन्हें भी सम्मानित किया गया। आभार उपाध्यक्ष विनोद वासनिक ने जताया। संचालन महासचिव रामराव ढोक ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रबोधनकार पवन महाराज दवंडे, अमरावती ने प्रस्तुति दी।
स
स

स
प
अ
