12 october 25 को Bhilai vidyalaya के Exstudents का एलुमनी मिलन समारोह गायत्री पैलेस धमधा रोड चिखली दुर्ग में । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे सहित कई दिग्गजों से मुलाकात होगी ।

Spread the love

देश भर से भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 के पूर्व विद्यार्थी (1961से 1977 तक हायर सेकेन्ड्री उत्तीर्ण) 12 अक्टूबर रविवार को एलुमनी मिलन समारोह में जुटेंगे ।

 भिलाई 10अक्टूबर 25  (P.Mohan) यह मिलन समारोह एलुमनी चेयरमैन  नेतराम अग्रवाल के प्रतिष्ठित संस्थान गायत्री पैलेस धमधा रोड चिखली दुर्ग में 

आयोजित होने वाली एलुमनी के अध्यक्ष नरेश खोसला और महासचिव राम समुझ कनोजिया ने संयुक्त रूप से दी है। मिलन समारोह सुबह 10:30 बजे से नाश्ते से प्रारंभ होकर दोपहर भोजन और शाम चाय के साथ 5:30 बजे संपन्न होगा।
इसी दरम्यान भिलाई विद्यालय का नाम रोशन करने वाले डॉक्टर भागवत राय आंख नाक गला विशेषज्ञ, डॉक्टर अरविंद प्रकाश सावंत बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर शशि कुमार ,एवं डॉक्टर पद्माकर शर्मा ,अपने अनुभवों से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी भी देंगे इस दौरान पुरुष और महिलाओं का खेलकूद जैसे जलेबी दौड़ के साथ साथ गीत संगीत का कार्यक्रम भी होगा जिसका आनंद सभी साथीगण उठायेंगे।मिलन समारोह को भव्य और यादगार बनाने में भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 के पूर्व छात्र प्रेम प्रकाश पाण्डेय (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छ.ग शासन), संरक्षक अजय गुप्ता दिल्ली, नरेश ग्रोवर जबलपुर, गीरिश बंसल भिलाई, चेयरमैन नेतराम अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र नायडू ,कोषाध्यक्ष इन्द्र दत्त मित्तल, और रायपुर से वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध ,एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यगण का विशेष प्रयासऔर मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम सफल होगा ।
मिलन समारोह में अब तक 150 पूर्व विद्यार्थियों की सहमति मिल चुकी अन्य किसी और जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं
नरेश खोसला
मो.- 8770936158
राम समुझ कनोजिया
मो.-9907344221
” 9229577442
भिलाई विद्यालय एलुमनी परिवार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *