सक्ति: सप्राइज देने के बहाने बंद कराई आंख, फिर धारदार हथियार से रेत दिया गला, लगे 25 से 30 टांके

Spread the love

सार

सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र में 13 साल के मासूम बच्चे के ऊपर चाकू नुमा हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है,जिसमें गले में गंभीर चोट आई है जिसका प्राथमिक उपचार अस्पताल में जारी है। 

On the pretext of giving a surprise he closed his eyes in Sakti

धारदार हथियार से हमला – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र में 13 साल के मासूम बच्चे के ऊपर चाकू नुमा हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है,जिसमें गले में गंभीर चोट आई है जिसका प्राथमिक उपचार अस्पताल में जारी है। 

मिली जानकारी अनुसार घायल बालक साहिल साहू जोकि सरस्वती शिशु मंदिर में 6 वीं का छात्र से स्कूल से छुटी होने के बाद घर जाने को निकला था तभी घर के कुछ दूर में एक बालिक और 2 नाबालिगों ने मिलकर कहा कि तुमको कुछ सप्राइज देना है कहते हुए आंख बंद करने को कहा जिस पर साहिल ने आंख बंद की तीनो में एक ने अपने पास रखे चाकू नुमा हथियार से गले में वार किया है जिससे खून निकलने लगा। 
विज्ञापन

परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिस टीम भी पहुंची। जहां घायल साहिल के गले में 25 से 30  टक्के लगे है गनीमत रही कि चाकू नुमा हथियार गले के ज्यादा अंदर नहीं लगी नहीं तो मौत भी हो सकती थी। प्राथमिक उपचार के बाद थाना लाया गया है पूछताछ की जा रही है। 

हसौद थाना प्रभारी राजेश कुमार पटेल का कहना है कि अभी तक पता चला कि कुछ सप्राइज देने की बात को लेकर आंख बंद करने को कहा उसके बाद यह घटना हुई है जिसमें एक बालिक और 2 नाबालिग शामिल है मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। (विज्ञापन अमर उजाला से साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *