
भिलाई 10 नवम्बर 2025 ( mohan media News) भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार मनोज अग्रवाल का 10 नवंबर को इलाज के दौरान दुर्ग बायपास रोड स्थित आरोग्यम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया । उनके निधन पर श्रम जीव पत्रकार कल्याण संघ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पत्रकार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष पी मोहन ने मनोज अग्रवाल के निधन को पत्रकारिता के क्षेत्र मे अपूर्णिय क्षति बताई ।उन्होंने कहा कि मनोज अग्रवाल निष्पक्ष पत्रकारिकता के क्षेत्र मे अपनी एक अलग पहचान बनाई थी । उनकी पत्रकारिता समाज के हर वर्ग को लेकर होती थी । ‘ उनके निधन से श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष BD निजामी सहित जिले के समस्त कार्यकारिणी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारको इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना कर दो मिनट की श्रद्धांजली दी गई ‘
