TOP News: ब्रांड मोदी पर पश्चिमी मीडिया की पैनी नजर, दिल्ली धमाके में बड़ा खुलासा; सर्दी की बढ़ेगी रफ्तार

Spread the love

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th November 2025 Updates on amar ujala

आज की बड़ी खबरें – फ

उत्तर और मध्य भारत में तेजी से बढ़ रही ठंड और अगले दो दिनों में शीतलहर की स्थिति बनने के अनुमान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा और राजनीति से जुड़े बड़े घटनाक्रम भी सुर्खियों में हैं। दिल्ली धमाके की जांच में नया खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी डॉ. उमर लालकिले से पहले प्रधानमंत्री आवास तक गया था और उसके तीन रूट सामने आए हैं, जबकि उसके दो साथी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। इसी बीच बिहार चुनाव परिणामों ने पश्चिमी मीडिया का ध्यान फिर से ‘ब्रांड मोदी’ की ओर खींचा है, जहां जीत को प्रधानमंत्री की वैश्विक राजनीतिक पकड़ से जोड़कर देखा जा रहा है। उधर कश्मीर में श्रीनगर के बडगाम में दो वाहनों की भीषण टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th November 2025 Updates on amar ujala

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड – फोटो : Ani Photos

उत्तर और मध्य भारत में तेजी से बढ़ रही ठंड
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। 16 और 17 नवंबर को शीतलहर की स्थिति सबसे अधिक दिखने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सुबह और रात के समय सर्दी का असर बेहद तीखा रहेगा। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th November 2025 Updates on amar ujala

दिल्ली धमाके का मुख्य आरोपी – फोटो : अमर उजाला

दिल्ली धमाके में नया खुलासा: लालकिले से पहले PM आवास भी गया था डॉ. उमर
लालकिले बम धमाके आरोपी डॉ. मोहम्मद उमर नबी के मन में धमाके से 24 घंटे तक तक क्या चल रहा था इसका सुरक्षा एजेंसियां पता लगा रही हैं। मगर ये साफ है कि वह नौ नवंबर की रात 11.30 बजे से अगले दिन यानि 10 नवंबर को लालकिले के सामने बम धमाका करने तक वह लगातार घूमता रहा। वह कहीं भी नहीं रूका। जांच एजेंसियां ये जांच कर रही हैं कि वह बम धमाके करने की जगह ढूंढ रहा था या फिर कोई वीआईपी व्यक्ति ऐतिहासिक इमारत व भीड़भाड़ वाले बाजार उसके निशाने पर थे। ये प्रधानमत्री आवास के पास भी गया था। कर्तव्य पथ भी गया था। यानि वह पूरी दिल्ली में घूमता र..

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th November 2025 Updates on amar ujala

सड़क हादसा – फोटो : अमर उजाला

बडगाम में दो वाहनों की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर और सूमो (यात्री वाहन) के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। हादसा वाटरवानी-बडगाम रिंग रोड पर हुआ। अधिकारियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि सूमो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव शुरू किया ।.

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th November 2025 Updates on amar ujala

पीएम मोदी – फोटो : YT – @Narendra Modi

पश्चिमी मीडिया की नजर में ‘ब्रांड मोदी
बिहार विधानसभा चुनावों म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की दमदार जीत ने केवल घरेलू राजनीति को ही प्रभावित नहीं किया, बल्कि पश्चिमी मीडिया को भी सीधे केंद्रित कर लिया है। ठीक उसी तरह जैसे न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सक्रिय भागीदारी ने अमेरिकी प्रेस का ध्यान खींचा था, बिहार में मोदी द्वारा चुनाव प्रचार का नेतृत्व किए जाने ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को इस परिणाम की गहन व्याख्या करने के लिए प्रेरित किया ।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th November 2025 Updates on amar ujala

अल-फलाह यूनिवर्सिटी – फोटो : अमर उजाला

कश्मीर इस्लाम का घर बनेगा और शहादत के नारों से डॉक्टरों का किया ब्रेनवॉश
कश्मीर बनेगा दारुल इस्लाम (कश्मीर इस्लाम का घर बनेगा) और शरीयत या शहादत के दो नारों से अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों, स्टॉफ व छात्रों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था। ये नारे आतंकी संगठन अंसर गजावत-उल-हिंद के हैं। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर इन्हीं नारों के जरिये दिल्ली के नजदीक बनी अल फलाह यूनिवर्सिटी से ही राजधानी व आस-पास के हिस्सों को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th November 2025 Updates on amar ujala

लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव – फोटो : ani

अगले विस चुनावों तक राजद का राज्यसभा में नहीं होगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधानसभा चुनावों में राजग की शानदार जीत आने वाले वर्षों में राज्य से सभी राज्यसभा सीटें जीतने में उसकी मदद करेगी, जबकि अगले विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का उच्च सदन में कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा। बिहार से कुल 16 राज्यसभा सीटों में से, राजद के पास वर्तमान में राज्यसभा में पांच और कांग्रेस के पास एक सीट है। अगले साल की शुरुआत में होने वाले राज्यसभा चुनावों के साथ, जब राजद के दो सांसदों प्रेम चंद गुप्ता और एडी सिंह का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। संख्या बल राजग के पक्ष में है, जिससे सत्तारूढ़ गठबंधन इन सीटों पर कब्जा कर सकता है। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th November 2025 Updates on amar ujala

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कट्टर समर्थक मार्जोरी टेलर ग्रीन से संबंध तोड़ लिए हैं। – फोटो : अमर उजाला प्रिंट

ट्रंप ने कट्टर समर्थक मार्जोरी ग्रीन से तोड़ा नाता
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कट्टर समर्थक मार्जोरी टेलर ग्रीन से संबंध तोड़ लिए हैं। प्रतिनिधि ग्रीन को सनकी बताते हुए ट्रंप बोले, वह अगले वर्ष मध्यावधि चुनावों में उनके प्रतिद्वंद्वी को समर्थन देंगे। मार्जोरी को किसी समय ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (मागा) कार्यक्रम का प्रतीक माना जाता था ।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th November 2025 Updates on amar ujala

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख – फ

हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर भारत-अमेरिका एकजुट, संयुक्त अभ्यास और बढ़ेंगे
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत और अमेरिका ने नौसैनिक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है। अमेरिकी दौरे पर गए भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत की, जिसमें समुद्री सुरक्षा से लेकर उन्नत तकनीक के इस्तेमाल तक, दोनों देशों ने साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने का संकल्प दोहराया ।

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th November 2025 Updates on amar ujala

प्रेम चोपड़ा – फोटो : एएनआई

इलाज के बाद प्रेम चोपड़ा को अस्पताल से मिली छुट्टी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को 8 नवंबर को सीने में जकड़न की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद आज उन्हें छुट्टी मिल गई है। अभिनेता के परिवार के मुताबिक, प्रेम चोपड़ा शनिवार को अस्पताल में इलाज के बाद घर आ गए। 

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16th November 2025 Updates on amar ujala

अर्जुन एरिगेसी – फोटो : Social Media

अर्जुन एरिगेसी फिडे विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में, पूर्व चैंपियन आरोनियन को हराया
भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने दो बार के चैंपियन अमेरिका के लेवोन आरोनियन को अंतिम-16 के दूसरे क्लासिकल गेम में हराकर फिडे शतरंज विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पहले मुकाबले में ड्रॉ खेलने के बाद अर्जुन ने दूसरे गेम में काले मोहरों से शानदार प्रदर्शन करते हुए अनुभवी आरोनियन को कोई मौका नहीं दिया और मुकाबला अपने नाम किया।( मर उजाला से साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *