
! (पी मोहन )भिलाई 20 नवंबर 25( mohan media News) अक्सर हम छोटी छोटी गलती कर अपनी जान जोखिम में डाल देते है । ऐसे ही एक जान लेवा हृदय विदारक घटना जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में गुरुवार सुबह एक युवक का टाइल्स कटिंग मशीन से गला कट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 34 वर्षीय योगेश शर्मा निवासी फरीद नगर के तौर पर हुई है। युवक कैलाश नगर में एक मकान में चौखट काटकर टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। लकड़ी की चौखट काटने के दौरान मशीन उसके हाथ से फिसल गई। चौखट से टकराकर मशीन उसके गले में लिपटे गमछे हो गई फंस गई। इससे मशीन से युवक का गला कट गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई । बेहद ही दुखद घटना से हर किसी का मन झंझकोर दिया । हर टाइल्स फिटिंग करने वालो को यह एक सबक होगा और बहुत ही सावधानी पूर्वक इस तरह के कार्य को अंजाम देना चाहिए । क्योंकि काटते समय कट्टर 1 सेकंड के लिए भी फिसल जाए तो आपके हाथ का उंगली या शरीर का कोई भी अंग कट सकता हैं . यहां तक जान भी गंवनी पड़ सकती है। इस समाचार के माध्यम से देश दुनियां के उन सभी टाइल्स फिटरों के लिये सुझाव है कि टाईल्स . कटिंग करते समय पूरी सावधानी बरते जिससे कोई अनहोनी घटना न घटे ।और काम कराने वाले भी ध्यान दकि कारीगर स्वस्थ व नशे का आदि तो नहीं है ।



