सार
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ACB/EOW की विशेष अदालत में छठवां पूरक चालान जमा किया है।

सांकेतिक तस्वीर – se
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ACB/EOW की विशेष अदालत में छठवां पूरक चालान जमा किया है। लगभग सात हजार पन्नों की इस विस्तृत रिपोर्ट में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, अतुल सिंह, मुकेश मनचंदा, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित और दीपेंद्र चावड़ा को आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी का मानना है कि यह चालान मामले को आगे निर्णायक मोड़ पर ले जाएगा।
इस घोटाले की मुख्य जांच ईडी (ED) कर रही है। ईडी द्वारा दर्ज कराई गई FIR में अनुमान लगाया गया है कि कुल भ्रष्टाचार की राशि 3,200 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। घोटाले में कई नेताओं, आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारियों की भूमिका सामने आई है। ईडी के अनुसार तत्कालीन शासनकाल में IAS अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की अगुवाई में एक संगठित नेटवर्क के जरिए अवैध लाभ कमाया गया।विज्ञापन (अमर उजाला से साभार)
