Kannauj News: मतदाता प्रपत्र को चूहे ने खाया, बीएलओ ने शिकायत की

Spread the love

Rat ate voter form, BLO complains

विज्ञापन

छिबरामऊ। नगर पालिका परिषद सभागार में गुरुवार देर शाम सभी वार्डों के बीएलओ ने अपनी-अपनी समस्याएं एसडीएम को बताईं। उन्होंने एसआईआर कार्य को लेकर बीएलओ से जानकारी ली तथा समस्याओं को सुना। इस दौरान मतदाता प्रपत्र चूहे द्वारा खाने की बीएलओ ने शिकायत की।

एक बीएलओ ने बताया कि साहब, प्रपत्र जमा करने के लिए मतदाता के घर गए, तो वह बोले कि प्रपत्र चूहे खा गए हैं। एक मतदाता का नाम दो जगह मिला पर नाम काटने के लिए लिखकर देने से मना कर दिया। इसी तरह कई बूथों पर 200 से लेकर 300 मतदाता हैं, परंतु घरों में नहीं मिल रहे हैं। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि नगर पालिका में हेल्प डेस्क बनाया गया है। सभी मतदाता, जो प्रपत्र जमा नहीं कर पाए हैं, वह नगर पालिका में जमा कर सकते हैं। बीएलओ तथा सुपरवाइजर उन प्रपत्रों को पालिका से एकत्र कर लेंगे।
विज्ञापन

बीएलओ के सहयोग के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों को भी लगाया गया है।वह गांव, गली तथा मोहल्लों की पूरी जानकारी रखते हैं। नगर में अभी तक 50 प्रतिशत ही कार्य हुआ है। उन्होंने सभी बीएलओ से कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका से जो भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं, उनकी सूची बनवाई जा रही है, जो बीएलओ को दे दी जाएगी। बैठक में तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, बीडीओ दीपांकर आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

बीमार महिला की जगह आलोक मिश्रा को चार्ज
छिबरामऊ। प्रेमपुर की बीएलओ आशा कार्यकर्ता राजेंद्री देवी को विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण में निर्वाचन कार्य करते हुए मंगलवार की शाम को तबीयत बिगड़ गई थी। उनका उपचार तिर्वा मेडिकल कालेज में चल रहा है। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि बीएलओ की तबीयत खराब होने के कारण उनके स्थान पर आलोक मिश्रा को बीएलओ बनाया गया है। (अमर उजाला से साभार)
———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *