UP: बिजनौर में कोहरे के कारण हादसा, मिट्टी से लदे डंपर में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

Spread the love

सार

Bijnor News: नांगल-चंदक मार्ग पर रविवार देर रात यह हादसा हुआ। इसमें कारी इकबाल, अशफाक, एहतेशाम और सलाउद्दीन की मौत हो गई। हादसे इतना जबरदस्त था कि कार पिचक गई। कार को काटकर शव निकाले गए। 

UP: Accident due to fog in Bijnor, speeding car collides with a dumper laden with soil from behind, four died

दुर्घटना में कार का ये हाल हो गया। – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

नांगल- चंदक मार्ग पर गांव अभिपुरा के निकट एक क्रेटा कार मिट्टी के डंपर के पीछे टकरा गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कटवाकर शवों को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

रविवार रात करीब 11:15 बजे गांव अभिपुरा के निकट कोहरे के कारण कार मिट्टी से भरे डंपर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार गांव सराय आलम निवासी कारी इकबाल (65), मंडावली क्षेत्र के गांव राहतपुर निवासी अशफाक (65), एहतेशाम (25) और सलाउद्दीन (26) की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी राहतपुर खुर्द गांव में एक दिवसीय जलसे में शामिल होकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतकों के पास मिले पहचानपत्र के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन रात में ही पोस्टमार्टमार्ट हाउस पहुंच गए। एसपी अभिषेक झा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की। सोमवार सुबह तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। (अमर उजाला से साभार)

ये भी देखें…
Bijnor: तेज रफ्तार टाटा मैजिक और बाइक की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत, 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत
विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *