Raipur Crime News: टीकरापारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ।

Spread the love

सार

रायपुर जिले में अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई के तहत एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टीकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

Major police action in Tikrapara, accused arrested with pistol and live cartridges in Raipur

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी – फोटो : अ

विस्तार

रायपुर जिले में अवैध हथियार रखने वालों पर कार्रवाई के तहत एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टीकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने टीकरापारा क्षेत्र के भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान से तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खाली मैग्जीन बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने हथियार नागपुर से लाने की बात कही है।

पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास अवैध पिस्टल और कारतूस मिले। वैध दस्तावेज़ की मांग करने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना टीकरापारा लाया गया और उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि तौकीर अहमद पहले भी हत्या और नारकोटिक एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक कनेक्शन और हथियार के स्रोत की जांच कर रही है। (अमर उजाला से साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *