जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की परीक्षा 4 को, प्रवेश पत्र अपलोड

Spread the love

भिलाई | जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एवं जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा 4 जनवरी को होगी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर में नियुक्ति के लिए हो रही भर्ती परीक्षा दो जिलों में आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड मंडल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.vyapamcg.cgstate gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले जाना होगा। प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लेना होगा। डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। केंद्र को लेकर किसी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0771- 2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *