सूक्ष्म लघु उद्यम सुझाव समिति में शामिल किए गए रतन दासगुप्ता

Spread the love

सूक्ष्म लघु उद्यम सुझाव समिति में शामिल किए गए रतन दासगुप्ता

, भिलाई : । 6 जनवरी 2025 ( p mohan) Mohan Media NEWS छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन (सीएसआइडीसी) ने प्रदेश के एमएसएमई उद्योगों के विकास और औद्योगिक नीतियों पर, मार्गदर्शन देने के लिए सूक्ष्म, लघु उद्यम सुझाव समिति का गठन किया है। इस समिति में कुल 19 सदस्य शामिल हैं, जिनमें दुर्ग जिले से बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। भिलाई-दुर्ग के उद्योग संचालकों का मानना है कि रतन दासगुप्ता के अनुभव और नेतृत्व के माध्यम से एमएसएमई सेक्टर को नई दिशा और मजबूती मिल सकेगी।

सीएसआइडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित इस समिति द्वारा प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों से जुड़ी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों पर विचार कर राज्य शासन को समय-समय पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसमें सीएसआइडीसी, उद्योग संचालनालय और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। रतन दासगुप्ता के चयन से भिलाई-दुर्ग के उद्योग जगत में खुशी है। बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव श्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष शशि भूषण, प्रीतपाल सिंह, सुरेश चावड़ा, रवि मिश्रा, वरुण घोष, अवी सहगल और योगेश गुप्ता ने रतन दासगुप्ता के’समिति में यह भी हैं शामिल

समिति के अन्य सदस्यों में प्रबंध संचालक सीएसआइडीसी विश्वेश कुमार, संचालक उद्योग संचालनालय प्रभात मलिक, मुख्य अभियंता सीएसआइडीसी हेमंत कुटारे सहित विभिन्न उद्योग व अन्य संगठनों का नेतृत्व करने वाले सुभाष अग्रवाल, अश्विन गर्ग, विक्रम जैन, संजय त्रिपाठी, बांके बिहारी अग्रवाल, शंकर बजाज, अशोक अग्रवाल, हरीश केडिया, कांत बुधिया, संतोष जैन, कौन्तिया जैसवाल और कांति लाल बोथरा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *