नालंदा इंग्लिश मीडियम में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव
0


भिलाई। 19 जनवरी 2026 ( pmohan ) Mohan media News नालंदा इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल, कुरुद द्वारा भिलाई में 47वॉ दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव अति उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस महोत्सव के पहले दिन मुख्य अतिथि समाजसेवी इंद्रजीत सिंह (छोटू) डायरेक्टर ऑफ हेवी ट्रान्सपोर्ट कंपनी भिलाई उपस्थित थे। विशेष अतिथि डॉ. श्रीमती साइनी मेन्डोन्स प्रिसिंपल सेन्ट थॉमस कॉलेज, भिलाई और शाला के अध्यक्ष आर. डेविड एवं जनरल सेक्रटरी एस. विन्सेन्ट, शिक्षा विभाग के उपाध्यक्ष जीबिन रॉबी, सेक्रेटरी शिक्षा विभाग पी. एस. प्रमोद कुमार, ट्रेजरर मेथ्यू वर्गीस, स्पोर्टस एवं कल्चर सेक्रेटरी केएन असरफ के साथ ही प्रबंधन समिति के सभी सदस्य एवं शाला कें प्रिसिंपल आशीष घोषाल एवं शाला की वाईस प्रिसिंपल ऐश्वर्या जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रजीत सिंह ने शाला के लिए सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा विविध खेलकूद और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।


महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव उपस्थित थे। मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री ने छात्रों के लिये भूतल से लेकर दूसरे मंजिल तक सुविधाजनक शौचालय निर्माण की घोषणा की है।
कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ आनर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और स्पेशल गेस्ट साजन जोसफ पार्षद नगर निगम दुर्ग और भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव उपस्थित थे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि विधायक रिकेश सेन ने छात्रों को गर्मी और बरसात से बचाव के लिये स्कूल के सामने प्रागंण में एक डोम शेड निर्माण कराने की घोषणा की है।

महोत्सव के दूसरे दिन भी स्कूल के बच्चों द्वारा विविध प्रकार के खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ऑपरेशन सिन्दूर, नागलोक डांस, महुआ डांस, और डांस द्वारा राधाकृष्ण की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों द्वारा स्कूल के नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। महोत्सव में शाला के सभी आफिस स्टाफ एवं शिक्षकगण ण छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य पालकगण उपस्थित थे।


