र
पत्रकार वार्ता

प

द

भिलाई। 24 जनवरी 26 pmohan Media News रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन का 54वाँ वार्षिक अधिवेशन 24 एवं 25 जनवरी को इस्पात नगरी भिलाई में आयोजित किया जा रहा है। इसमें रायपुर मंडल के सैकड़ों बीमाकर्मी शामिल होंगे। अधिवेशन की मेजबानी आर.डी.आई.ई.यू. की शाखा इकाई भिलाई-1 द्वारा की जा रही है।
संगठन के महासचिव का. सुरेन्द्र शर्मा द्वारा विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि अधिवेशन का उद्घाटन आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष का. धर्मराज महापात्र करेंगे। ई.सी.जेड. आई.ई.ए. के महासचिव का. त्रिनाथ डोरा, बी.डी.आई.ई.ए. के महासचिव का. राजेश शर्मा एवं क्षेत्रीय महिला समिति की संयोजिका का. ज्योति पाटिल विशिष्ट अतिथि होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विधि विशेषज्ञ श्री कनक तिवारी भी इस अधिवेशन को संबोधित करने आमंत्रित किए गए हैं।
अधिवेशन हेतु गठित स्वागत समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश श्री संजय सेंदरे हैं। इसके अलावा भिलाई के प्रमुख श्रमिक संगठनों सीटू, एक्टू, एटक, इंटक एवं बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के नेतागण भी स्वागत समिति में सम्मिलित हैं। अधिवेशन स्थल बाकलीवाल भवन, सेक्टर-6, बी-मार्केट, भिलाई है। अधिवेशन स्थल का नामकरण बीमा आंदोलन के महान नेता का. सरोज चौधरी की स्मृति में किया गया है। अधिवेशन का मंच बीमाकर्मियों सहित श्रमिक आंदोलन के प्रमुख नेता का. बी. सान्याल की स्मृति को समर्पित है।
अधिवेशन के प्रथम दिन 24 जनवरी को प्रातः 9 बजे एक विहंगम रैली निकाली जाएगी। सरकारी क्षेत्र में नई भर्ती प्रारंभ करने, बीमा संशोधन विधेयक-2025 वापस लेने, एल.आई.सी. का आईपीओ रद्द करने, श्रम संहिताओं को थोपे जाने की खिलाफत, बीमा क्षेत्र में एफ.डी.आई. की सीमा 100 प्रतिशत किए जाने के खिलाफ, केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, आसमान छूती महंगाई एवं सांप्रदायिकता के खिलाफ आयोजित इस रैली में बीमाकर्मियों सहित भिलाई के श्रम संगठनों के साथीगण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। (प्रेस वार्ता में)
Contd







