श
मिलाई। 27 जनवरी 2026 ( P.mohan ) शकुंतला विद्यालय रामनगर भिलाई की 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने आमंत्रित अतिथियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रभक्त से संबंधित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया । विद्यालय के NCC की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों के मनमोहक समूह नृत्य से हुई। इस अवसर पर शाला के प्राचार्य विपिन कुमार, शारदा विद्यालय की ममता ओझा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के अलावा काफी संख्या आमंत्रित गण उपस्थित थें ।


थे।
ग








