सिविक सेंटर के पास गैस से भरी गुब्बारा (बेलून) फटने से दो बच्चों समेत तीन झुलसे !

Spread the love

मिलाई 29 जनवरी 2026 । ( PMohan ) गैस से भरा बलून हो या कम्प्रेशर द्वारा टायर टूयब मे हवा भरता हुआ व्यक्ति हमेशा खतरे से घिरा रहता है ऐसी ही एक घटना बुधवार की शाम जयंती स्टेडियम के पास गैस भरा बलून फटने से एक ही परिवार के दो बच्चों समेत तीन लोग झुलस गए। घटना की जानकारी होने पर तीनों को तुरंत इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली थाना सेक्टर 6 की पुलिस ने बताया कि घटना जयंत स्टेडियम के पास की है, जहां एक बड़ा गैस भरा बलून अचानक फट गया। उस दौरान रास्ते से गुजर रहे इशांत वर्मा (14 वर्ष), पूर्वी वर्मा (10 वर्ष) और खेलन वर्मा (36 वर्ष) चपेट में आकर झुलस गए। घटना की जानकारी होने पर तीनों को डायल 112 की मदद से सेक्टर -9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर के मुताबिक लेखिन बाई पति कमलेश्वर वर्मा 15 से 20% झुलस गई। वहीं इशांत वर्मा 35% और पूर्वी वर्मा 15 से 20% झुलस गए हैं। अक्सर इस इस तरह की घटनाएं होते रहती है । पूरी तरह सुरक्षा का ध्यान देकर इस तरह की कार्यो को अंजाम देना चाहिये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *