भिलाई । ( pmohan ) 1 फरवरी 2026 को सेक्टर 8 भिलाई नायर समाजम ( BNS ) स्कूल )के समीप मन्नम ग्राउंड (माँ दुर्गा पूजा पंडाल ) मे हिंदू महासम्मेलन का आयोजन दोपहर 12:00 से 3:00 तक किया जा रहा है ।उपरोक्त जानकारी सर्व हिंदू मंच सेक्टर 8 भिलाई के जनसेवक विमल तिवारी ने दिया है । श्री तिवारी ने सभी सनातनी हिंदू भाई बहन और आम जनता जो भी सनातनी हिंदू है सभी से इस हिंदू महासम्मेलन में पधारकर कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ संत महात्माओं की मुख से उनके उद्बोधन को सुनने का आग्रह किया है।अधिक से अधिक सनातनी हिंदू इस कार्यक्रम में पहुंचकर हिंदू एकता का परिचय दें ।जात- पात से ऊपर उठकर हम सब पहले हिंदू है ।इसलिए सभी सनातनी एक फरवरी को 12:00 बजे से पहले पहुंचकर 3:00 बजे तक इस कार्यक्रम में ह उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील विमल तिवारी, टी राज शेखर सुभाष आंगलावे एवं मुकेश तिवारी आदि ने की है। कार्यक्रम केअंत में महाभोग प्रसाद का वितरण भी होगा ।










