म

भिलाई के रुंगटा कालेज में संभाग स्तरीय रोजगार मेला 14 से, तीन हजार पदों पर होगी भर्ती
दुर्ग | ॥ फरवरी 2026 ( Pmohan )जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग तथा संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 14 व 15 फरवरी को किया जा रहा है। यह मेला संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (आर-2) कोहका भिलाई परिसर में लगेगा। इसमें निजी क्षेत्र के 20 से अधिक प्रतिष्ठित नियोक्ता भाग लेंगे, जिनके माध्यम से 3000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीई, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई, एमबीए सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पदों के अनुसार वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रुपए प्रतिमाह तक निर्धारित है। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी एवं संभाग स्तरीय रोजगार मेला के लिए पंजीयन छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट erojgar.cg.gov.in से किया जा सकता है। मेले में भाग लेने रोजगार कार्यालय में पंजीयन एवं रोजगार मेला पंजीयन अनिवार्य होगा। इच्छुक आवेदकों को शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र, अंकसूची, पहचान पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास, जाति प्रमाण पत्र लाना होगा।






