भ
नि


स
भिलाई । 30 मार्च 2026 [p.mohan] . भिलाई 3 चरोदा निगम में सोमवार को सामान्य सभा की बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट प्रस्तुत किया गया। इसमें सबसे खास रहा कि अब मोरिद जलाशय में इंटकवेल का निर्माण किया जाएगा। वहां से गंगरेल का पानी उरला फिल्टर प्लांट तक लाया जाएगा। इसके लिए पइप लाइन बिछाई जाएगी। बजट में 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में निगम क्षेत्र में खारुन नदीं का पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसके लिए नदी के जिस हिस्से में इंटकवेल बना है उसके पास ही रायपुर निगम का एसटीपी है। इ पानी से बदबू आने के कारण लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। गंगरेल का पानी मोरिद जलाशय से उरला फिल्टर प्लांट तक लाने की योजना को नए वित्त वर्ष के बजट में शामिल किया है। इसके अलावा लो प्रेशर वाले एरिया में नई पानी टंकियों का निर्माण किया जाएगा। इनमें वार्ड एक ट्रांसपोर्ट नगर, हथखोज, पदुम नगर, पंचशील नगर, देवबलौदा, जरवाय, आदर्श नगर, चरौदा और सिरसा भाठा शामिल है। इसके लिए 6 करोड़ का प्रावधान किया गया। इसके अलावा बजट में एडवांस टैक्स जमा करने पर 5 प्रतिशत छूट दिए जाने का प्रावधान किया गया है। भास्कर ने 30 मार्च को इस खबर को ब्रेक कर दिया था। बजट में निगम को 383 करोड़ आय, 382 का अनुमान है रेलवे क्षेत्र में बने निगम क्षेत्र के झूंगी झोपड़ियां को हटाया जाएगा और उन्हें प्रधानमंत्री आवास में बसाए जाने की तैयारी की जा रही है इसके लिए निगम सर्वे करेगी और सर्वे के लिए आठ सदस्य टीम के गठन भी किया गया है ।जो अपना रिपोर्ट पेश करेगी और रेलवे की एरिया में बसे हुए लोगों को निगम अपने क्षेत्र में बसायेगी ‘
