
भिलाई . 4 अप्रेल 2026 [ P.Mohan ) एंसिलरी उद्योगों के लिए बीएसपी प्रबंधन द्वारा दिये जाने वाला 7 लाख तक का टेंडर वैल्यू बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है। साथ ही एंसिलरी पॉलिसी को भी 2 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने इसी वर्ष जनवरी माह में स्ट्रक्चरल कमेटी की बैठक में बीएसपी मैनेजमेंट के समक्ष यह मांग रखी थी, जिसे मैनेजमेंट ने पूरा कर दिया है। बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने बीएसपी मैनेजमेंट के इस निर्णय पर हर्ष जताते हुए इसे एंसिलरी उद्योगों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि कहा है। उद्योगों को दिए जाने वाले टेंडर वैल्यू 7 लाख को बढ़ाने की मांग की जा रही थी। जिसे 10 लाख किये जाने पर बीएस पी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसियेशशन आभार व्यक्त किया है ।अध्यक्ष रतन दास गुप्ता ने इस निर्णय से सहायक उद्योगो की स्थिति आर्थिक रूप से सुधरने की उम्मीद जताई है ।



