Spread the love

Durg: घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी ने गुस्से में आकर पति को सिलबट्टे से वार कर मार डाला, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 11:18 AM ISTDurg_murderपत्नी ने पति की हत्या,पुलिस ने पत्नी लिया हिरासत मेंविज्ञापन

दुर्ग के छावनी थाना क्षेत्र में देर रात घरेलू विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।


छावनी थाना क्षेत्र के कैंप 2 दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले डोमन साहू और उसकी पत्नी के बीच घरेलू वाद विवाद में गुस्से में आकर डोमन साहू के सिर पर सिलबट्टे से वार कर मौत की घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने मृतक की पत्नी हीरामणि साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक पेशे से ड्राइवर है। पति-पत्नी के बीच आए दिन मामूली वाद विवाद होता था लेकिन कल के झगड़े में पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति के सिर पर सिलबट्टे से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *