दुर्ग: छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी में दर्दनाक हादसा, नहाने गए थे पांच लोग, गहरे पानी में गए दो युवक की जान गई.

Spread the love


Durg_



विज्ञापन

दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां नहाने गए पांच दोस्तों में से दो की डूबने से मौत हो गई। घटना छातागढ़ के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने चार घंटे में दोनों का शव बरामद कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, नहाने के दौरान अचानक दो युवक नदी के गहरे पानी में चले गए। वहां पानी करीब 10 से 12 फीट गहरा था। गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके। जिससे दोनों पानी में डूब गए। बाकी तीन दोस्त किसी तरह बाहर निकल आए। घटना के बाद बाहर निकले दोस्तों ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ टीम को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। दोनों के शव को नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम को दोनों दोस्तों का शव बाहर निकाला गया। मृतकों में मोहम्मद फैजल उम्र 21 साल और मोहम्मद ईशांत 14 साल निवासी कैलाश नगर दुर्ग बताई जा रही है। दोनों मृतक चचेरे भाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन [साभार अमर उजाला ] .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *