सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने पशु पकड़ने का अभियान जारी

Spread the love



भिलाई। 22 अप्रेल 2026 [ Pmohan ] नगर पालिक निगम भिलाई के रोका-छेका विभाग द्वारा शहर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत टीम द्वारा सड़कों पर घूम रहे एवं बीच सड़क पर बैठे पशुओं को सुरक्षित रूप से पकड़ा जा रहा है।
पकड़े गए पशुओं को कोसानाला स्थित गौठान में रखा जा रहा है, जहां उनके लिए हरे चारे, स्वच्छ पेयजल एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निगम द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पशुओं के रखरखाव में किसी प्रकार की कमी न हो। ज्ञात हो कि सड़कों के बीच पशुओं के बैठने या घूमने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम का यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को खुला न छोड़ें तथा शहर को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *