CG
सार
राजधानी रायपुर में नारी शक्ति वंदन के समर्थन को लेकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों के एक दल ने विधानसभा स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर आभार जताया।
Nari Shakti Vandan receives widespread support in Raipur; women’s delegation meets CM Sai to express gratitude
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम साय से मुलाकात – फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में नारी शक्ति वंदन के समर्थन को लेकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों के एक दल ने विधानसभा स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर आभार जताया।
प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पारित शासकीय संकल्प को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को नई दिशा देगी।
विज्ञापन
महिला प्रतिनिधियों ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विश्वास जताया कि इससे महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में और मजबूत होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल समाज में समानता और न्याय को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की महिलाएं विकास यात्रा की मजबूत भागीदार हैं और उनके सशक्तिकरण के बिना समग्र विकास संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने महिला प्रतिनिधिमंडल का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।
विज्ञाप

न