भिलाई आईटीआई में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आज

Spread the love

भिलाई | आईटीआई भिलाई में क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार

युवाओं के लिए प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित होगा। यह आयोजन 11 मई को आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जीई रोड पावरहाउस, भिलाई परिसर में सुबह 09.30 बजे से शुरू होगा। संस्था के प्राचार्य के अनुसार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं और 12वीं की अंकसूची, आईटीआई उत्तीर्ण अंकसूची व प्रमाणपत्र, नवीनतम रिज्यूम, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लेकर पहुंच सकते हैं। मेले के माध्यम से विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस चयन के अवसर मिलेंगे। एसीसी लिमिटेड जामुल सीमेंट वर्क्स, एसीएमई ऑटोमेशन, सिम्प्लेक्स कास्टिंग्स, विष्णु केमिकल्स और वोस्लोह बीके कास्टिंग्स लिमिटेड में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, मशीनिस्ट सहित अन्य पदों के लिए रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं। जिले के युवा यहां पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *