डॉ. श


भिलाई | 19 मई 2026 । [ PMohan ] भिलाई में 23 से 29 मई तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सरस कथा वाचक डॉ. श्याम सुंदर पाराशर महाराज के मुखारविन्द से संगीतमय सरस भागवत कथा 23 मई से होनेवाली सरस भागवत कथा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब यह कथा 23 जून से 29 जून तक श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जुनवानी, भिलाई के ऑडिटोरियम में होगी। संस्थान के प्रमुख व शिक्षाविद् आईपी मिश्रा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से कथा मई में स्थगित कर 23 जून से आयोजित की जाएगी। श्रद्धालु पुरुषोत्तम मास के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बन सकते हैं। इसलिए 23 से 29 जून की अवधि में श्रद्धालु भक्ति के लिए अपना समय रिक्त रखनेकी अपील श्री I.P. Mishra ने की है उन्होंने कहा है कि कथा के उपरांत हर रात्रि महापसाद का वितरण की व्यवस्था भी रहेंगी ।







