जेईई JEE एडवांस्ड 2026 में मैत्री विद्या निकेतन भिलाई के होनहार छात्र अथर्व ठाकुर ने AIR 299 वाँ Rank हासिल कर एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया .

Spread the love

Ref

प्रेसवार्ता लेते हुए प्राचार्या डाँ सजीता थम्बी . एस सजीव . टॉपर अथर्व ठाकुर तथा उनकी मम्मी

भिलाई 3 जून 2026 [ pmohan] किसी भी स्कूल का विद्यार्थी यदि टॉपर होता है या मेरिट लिस्ट या टॉपर में स्थान हासिल करता है तो उसमें स्कूल का और टीचरों का प्रयास तो रहता ही है लेकिन असलियत में उस बच्चे का व्यतिगत तौर पर मेहनत और लगन ही रंग लाती है । मैत्री विद्या निकेतन रिसाली मे अध्ययनरत विद्यार्थियों अथर्व ठाकुर ने जेईई JEE एडवांस्ड 2026 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर देश और छ्ग राज्य के अलावा भिलाई के साथ अपने स्कूल मैत्रीविद्या निकेतन का गौरव बढ़ाया है। उपरोक्त जानकारी आज भिलाई में पत्रकार वार्ता मे मैत्री विद्या निकेतन की प्राचार्या डाँ संजीता थम्बी ने पत्रकारो से साझा की । उन्होंने आगे कहा कि अथर्व ठाकुर ने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 299 प्राप्त करने के साथ-साथ छचीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्होंने अथर्व के माता-पिता एवं परिवारजनों को भी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं, जिन्होंने उन्हें भावनात्मक सहयोग, प्रेरणा तथा घर में सकारात्मक वातावरण प्रदान कर उनकी तैयारी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग की भी प्रशंसा की।

इसअवसर पर मैत्री एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन (MECA) के निदेशक एस. सजीव ने कहा कि मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थी स्थापना काल से ही इंजीनियरिंग, चिकित्सा तथा अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के नामी संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करते रहे हैं। किंतु इस वर्ष विद्यालय के लिए यह विशेष गर्व का विषय है कि जेईई JEE एडवांस्ड परीक्षा मे अथर्व ठाकुर ने राज्य टॉपर बनकर मैत्री विद्या निकेतन की शिक्षा की गुणवता पर मुहर लगाई है।इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अन्य विद्यार्थियों में मोनीश कुमार साहू, मयंक ठाकुर एवं आदित्य कैमल भी शामिल हैं।

मेका की अध्यक्षा श्रीमती के. राजम सुधाकरन, निदेशक श्री एस. सजीव एवं श्री एस. साजन, प्राचार्या डॉ. सजिता थम्बी, उप-प्राचार्या डॉ. बीना सजीव, प्रधानाध्यापिका श्रीमती निशी साजन तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगणों ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और शैक्षणिक जीवन के अगले चरण में निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा है कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं, कठिन परिश्रम करते हैं और निरंतर प्रयासरत रहते हैं। हमें अपने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पर गर्व है।” पत्रकार वार्ता में उपप्राचार्य डॉ बीना सजीव . प्रधान अध्यापिका श्रीमतीनिशा साजन . भी उपस्थित थे । [पी मोहन द्वारा ]

भिलाई । [ p.mohan ] JEE जईई मे देश मे 299 वां Rank तथा छचीसगढ़ राज्य मे प्रथम स्थान प्राप करने वाले छात्र अथर्व ठाकुर ने कहा कि पढ़ाई में लगन ही सबसे बड़ा कारण होता है । और एक लक्ष्य प्राप्ति तक मेहनत करते रहिये तो सफलता निश्चित ही मिलेगी । इसी लक्ष्य पर प्रतिदिन लगभग 13. या ।4 घंटे पढ़ना मेरा दिनचर्या था और घर का वातावरण भी अनुकूल रहा । साथ ही मैत्रीविद्या निकेतन रिसाली भिलाई के टीचरों का भरपूर सहयोग समय समय पर उचित व सटीक मार्गदर्शन ने मुझे AIR व छचीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ ।इसके लिये मैत्री विधा निकेतन के समस्त टीचर्स तथा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मुझे सहयोग करने वाले सभी मित्रो का आभार के साथ धन्यवाद प्रेषित करता हूँ । और मैत्रीविद्या निकेतन के JEE मे तीन होनहार मित्र monishkumar Sahu . mayank Kumar Thakur .and Aditya Kamal को भी बधाई के साथ हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना प्रेषित करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *