जसपाल राणा का निधन : निशानेबाजी में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया ‘

Spread the love

राणा जी के नि

धन से गहरा दुख हुआ है। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने निशानेबाजी में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया। एक मेंटर के तौर पर भी उनका योगदान बहुत अहम रहा। उन्होंने पूरी लगन से युवा खिलाड़ियों को तराशा और उनका मार्गदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा के कारण उन्हें बहुत सम्मान मिला। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ हैं। ओम शांति।

Indian shooting legend Jaspal Rana died social media reaction from President Murmu to PM Modi

तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के साथ जसपाल राणा

रिजिजू ने राणा के साथ अपनी फोटो साझा की
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जसपाल राणा के निधन पर दुख जताया और उनसे मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ‘महान एथलीट और मशहूर शूटिंग कोच जसपाल राणा के निधन से बहुत दुख हुआ। भारतीय शूटिंग में उनका योगदान और युवा टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, प्रख्यात् भारतीय निशानेबाज, पद्मश्री से अलंकृत जसपाल राणा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। जसपाल जी ने अपने शानदार खेल जीवन में अनेक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कर भारत का गौरव विश्व पटल पर स्थापित किया। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, ‘विश्वप्रसिद्ध भारतीय शूटर और कोच पद्म श्री जसपाल राणा का निधन अत्यंत दुखद एवं भारतीय खेल जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि। वैश्विक पटल पर भारत को गौरवभूषित करने वाली उनकी असाधारण उपलब्धियां तथा युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *