जोन आयुक्त द्वारा विकास कार्यों का लिया गया जायजा

Spread the love


द 07/07/2026

जोन आयुक्त द्वारा विकास कार्यों का लिया गया जायजा

भिलाई 07/07/2026 . [ P mohan] नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आज जोन 2 के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया गया। जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे ने अधिकारियों की टीम के साथ क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
​​ जोन आयुक्त ने जोन 2 के अंतर्गत बनाए जा रहे नए डॉग हाउस का बारीकी से अवलोकन किया, अविलंब प्रारम्भ करवाने हेतु चर्चा की गई।​ स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसएलआरएम (SLRM) सेंटर में चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।​ कुरूद सुंदर विहार क्षेत्र के नागरिकों की सुगम आवाजाही के लिए नवनिर्मित नवीन सीसी रोड का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को परखा गया।
​इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त के साथ कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा और उप अभियंता अशोक देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी संबंधित इंजीनियरों को बचे हुए कार्यों को पूरी पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *