धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन का जन्मदिन

Spread the love

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भि

लाई के जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी का जन्मदिन मंगलवार दिनांक 07 जुलाई को जिले के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्त्तागणों एवं वरिष्ठ नेतागण की उपस्थिति में धूमधाम, गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधिगणों तथा पार्टी पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य कामना प्रेषित की ।
शुभकामनाएँ और आशीर्वाद देने प्रमुख रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला भिलाई संगठन प्रभारी श्री रामजी भारती, विधायक श्री डोमन लाल कोसेवाड़ा, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष श्री राकेश पांडे, सिन्धी साहित्य अकादमी की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा जेठानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जागेश्वर साहू एवं श्रीमती रमशीला साहू, दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार, नगर पालिका परिषद् जामुल अध्यक्ष श्री ईश्वर ठाकुर, नगर पालिका परिषद् अहिवारा अध्यक्ष श्री विद्यानंद कुशवाहा, दुर्ग जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, धमधा जनपद अध्यक्ष श्री लीमन साहू, नगर निगम भिलाई नेता प्रतिपक्ष श्री भोजराज जी, उपनेता प्रतिपक्ष श्री दया सिंह, हस्तशिल्प कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक ताराचंद साहू, पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला यादव, प्रदेश मंत्री श्री जीतेन्द्र वर्मा, दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री महेश वर्मा, समाज सेवी श्री इंद्रजीत सिंह छोटू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिव्या भसीन, निहारिका मिश्रा, श्रीमती उषा बारले, विशेष आमंत्रित सदस्य शिरीष अग्रवाल व रविशंकर सिंह वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी प्रभुनाथ मिश्रा, शंकर लाल देवांगन, प्रभुनाथ बैठा, सतीश साहू, पौराणिक देवांगन (देवांगन समाज अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इसके अलावा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा, औ बी सी. मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, सहित विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा सभी 13 मंडलों के मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष श्री देवांगन को शुभकामनाएं दीं। महिला मोर्चा की ओर से उन्हें 5 प्रकार फलों से तौल कर सम्मानित किया गया।
जन्मदिन के अवसर पर श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने अपने दिन की शुरुआत सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद सेक्टर-3 स्थित फील परमार्थ फाउंडेशन पहुंचकर निराश्रित एवं वृद्धजनों को भोजन वितरित किया। तत्पश्चात कोसा नगर गोठान में पहुंचकर गौवंश को घास एवं गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया। इस दौरान जिला मंत्री विनोद सिंह, पारस जघेल, मदन सेन, सचिन ताम्रकार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल एवं उनकी टीम सहित अनेक पदाधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
बाद में श्री देवांगन जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां दोपहर से लेकर देर शाम तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों का उनसे मिलने और जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी रहा। पूरे दिन जिला कार्यालय में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में चन्ना केशवलु, गोपाल कृष्ण वर्मा, चंद्र कांता मांडले, त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकर, पूनम शुक्ला, मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, शैलेन्द्र सिंह ,योगेंद्र सिंह,प्रे म लाल साहू, मनोज तिवारी, विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, हेमंत देवांगन, तिलक राज यादव, राजेंद्र सिंह, दिनेश देवांगन, संतोष देवांगन, डॉ प्रदीप चौधरी, डॉ अनुज खरे, रवि कश्यप, विजय सिंह चौहान, स्वीटी कौशिक,सौरभ जयसवाल जाकिर हुसैन, विजेंद्र सिंह, विजय शुक्ला, रूप राम साहू राजू खान,वी पद्मनाभन,अमित पाहुजा, एवं पार्षद गण प्रियंका भोज साहू, संजय सिंह, पियूष मिश्रा, मनोज अग्रवाल, प्रदीप सेन, श्यामसुंदर राव, वीणा चंद्राकर, गिरिजा बंछोर, सरिता बघेल एवं इश्वरी नेताम सहित सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *