
स
दुर्ग | 14 जुलाई 2026 [ P mohan ] अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का सोमवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। सोमवार सुबह पद्मनाभपुर स्थित निवास पर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए जुनवानी स्थित शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सुबह लगभग 11:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. शांति वोरा का अंतिम संस्कार मंगलवार, 14 जुलाई को किया जाएगा। अंतिम यात्रा पद्मनाभपुर स्थित निवास से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप उनका अंतिम संस्कार स्व. मोतीलाल वोरा की समाधि के पास किया जाएगा। वे दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा, समाजसेवी अरविंद वोरा, निर्मला जोशी (बीकानेर), अरुणा व्यास (जोधपुर), अनुराधा व्यास (दिल्ली) और अर्चना बिस्सा (भोपाल) की माता और युवा कांग्रेस नेता सुमीत, संदीप वोरा की दादी थीं .
