भ

भिलाई 9 सितंबर 2026 I [ pmohan ] बुधवार को भिलाई, रिसाली और चरोदा नगर निगम के वार्ड आरक्षण सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर भिलाई में लॉटरी पद्धती से सम्पन्न किया गया । भिलाई के 70 वाडों में 36 मौजूदा पार्षदों को अब नए वार्ड तलाशने होंगे। इनमें एमआईसी के 14 में से 9 सदस्य शामिल हैं। विधायक रिकेश सेन का भी वार्ड 26 रामनगर ओबीसी महिला में बदल गया। वहीं रिसाली निगम में सभापति समेत 9 एमआईसी सदस्य अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।भिलाई में आरक्षण से प्रभावित एमआईसी सदस्यों में सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, चंद्रशेखर गवई, नेहा साहू, साकेत चंद्राकर, रीता सिंह गेरा और मत्रानं गफ्फार खान शामिल हैं। इनमें सीजू, संदीप और आदित्य के लिए आमपास भी जगह बनाना मुस्किल नजर आ सहा है। सभापति गिरवर बंटी साहू का वार्ड 12 सामान्य महिला होने से उन्हें अब वार्ड 13 पुरानी बस्ती कोहका जाना पड़ सकता है। वहीं पार्षद महेश वर्मा का वार्ड-11 अनारक्षित महिला हो गया है।वार्ड आरक्षण ने रिसाली के सभापति सहित 9 एमआईसी सदस्य और भाजपा के कुछ न पार्षदों का सियासी खेल बिगाड़ दिया है। अब वे अपने मौजूदा वार्ड से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। निगम में 40 वार्ड हैं, जिसमें 18 वर्तमान पार्षदों के वार्ड का आरक्षण बदल गया है। सभापति केशव बंछोर का वार्ड ओबीसी महिला हो गया है। दिग्गज कांग्रेसी नेता जहीर अब्बास का वार्ड 24 ओबीसी हो गया है। एमआईसी सदस्य संजू नेताम, सनीर साहू, चंद्रभान ठाकुर आदि भी अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। वहीं भाजपा में शामिल हो चुके पार्षदों की सीट सुरक्षित रह गई है। भाजपा पार्षदों में धर्मेंद्र भगत, विक्की चंद्राकर, मनीष यादव को दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ना पड़ सकता है।एससी 9 वार्ड 6 मुक्त, 3 महिला मुक्तः वार्ड 1, 5, 9, 32, 36, 51 महिलाः वार्ड 8, 43, 69 मुक्तः वार्ड 52.62 / महिलाः वार्ड 61 ओबीसी 23 वार्ड- 15 मुक्त, 8 महिलाएसटीः 3 वार्ड 2 मुक्त, 1 महिलामुक्तः वार्ड 2, 3, 4, 10, 19, 21, 27, 3923 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित40, 42, 44, 46, 49, 56, 68महिलाः वार्ड 6.7.26, 37, 38, 45, 54, 66 सामान्यः 35 वार्ड 24 मुक्त, 11 महिला मुक्तः वार्ड 13, 14, 16, 17, 18, 20, 22. 25. 28, 30, 31, 33, 34, 41, 50, 53. 55, 57, 58, 59, 60, 64, 65, 67, महिला वार्ड 11, 12, 15, 23, 24, 29, 35,47, 48, 63, 70भिलाईः दया-विनोद के वार्ड बदले, लक्ष्मीपति वार्ड 66 की जगह 67 से लड़ेंगे
भिलाई निगम के आरक्षण की लॉटरी ने भाजपा के तीन दिग्गजों श्यामसुंदर राव, दया सिंह और विनोद सिंह का चुनावी गणित बिगाड़ दिया है। लगातार पांच बार के पार्षद श्यामसुंदर राव का वार्ड 45 ओबीसी महिला, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह का वार्ड 44 ओबीसी पुरुष और विनोद सिंह का वार्ड 42 भी ओबीसी पुरुष के लिए आरक्षित हो गया है। वार्ड 43 के महिला होने से तीनों के लिए नजदीकी वार्ड में ठौर तलाशना भी मुश्किल है। ऐसे में फिलहाल वार्ड 50 शास्त्री नगर खुर्सीपार ही तीनों के लिए एकमात्र विकल्प नजर आ रहा है। इधर एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि वे 2015 से 2020 तक वार्ड 57 के पार्षद थे, तब यह वार्ड सामान्य था। इसके बाद हुए आरक्षण के कारण वे वार्ड 66 से चुनाव लड़कर पार्षद बने। राजू ने बताया कि इस बार के आरक्षण में वार्ड 67 फिर से सामान्य हो गया है. इसलिए वे इस बार फिर यहीं से पार्षद पद का चुनाव लड़ेंगे।इन दिग्गजों के लिए आरक्षण ने नहीं बदला कोई समीकरणआरक्षण से कुछ प्रमुख पार्षदों को राहत भी मिली है। महापौर नीरज पाल (वार्ड 60), नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा (वार्ड 17), केशव चौबे (वार्ड 16), राजेश चौधरी (वार्ड 57), लालचंद वर्मा (वार्ड 18). सुभद्रा सिंह (वार्ड 65) और एकांश बंछोर (वार्ड 59) अपने वार्ड से ही चुनाव लड़ सकेंगे।चरोदा निगम 40 वार्ड13 वार्ड महिला आरक्षितएससी 6 वार्ड 4 मुक्त्त. 2 महिला मुक्त वार्ड 31, 33, 34, 35महिला वार्ड 05.40एसटी 02 वार्ड 01 मुक्त. 01 महिला मुक्त वार्ड 14 महिला वार्ड 12ओचीसी 11 वार्ड- 07 मुक्त, 04 महिला मुक्तः 09, 20, 21, 26, 28, 32, 38 महिला 04. 07, 10, 17 सामान्य 21 वार्ड- 15 मुक्त. 06 महिला मुक्तः 01, 02, 03, 06, 11, 13, 15. 16. 18. 22. 27. 29, 30, 36 37महिला 08, 19, 23, 24, 25, 39मिलाई-3 चरोदाः मेयर समेत 10 पार्षदों का वार्ड बदलापीयूष की घर वापसी, हेमंत को मौका, अरोरा के लिए पुराने वार्ड का खुला रास्तातीन भाजपा नेताओं के लिए इस बार आरक्षण राहत लेकर आया है। पीयूष मिश्रा अपने पुराने वार्ड 25 में लौट सकते हैं। पिछली बार आरक्षण के चलते उन्हें वार्ड 38 खुर्सीपार से चुनाव लड़ना पड़ा था। सेक्टर-2 का वार्ड 56 ओबीसी मुक्त होने से पूर्व पार्षद हेमंत निषाद की दावेदारी मजबूत हुई है। वहीं पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा के लिए बैकुंठधाम से लगे वार्ड 31 के अनारक्षित होने से इस बार पुराने क्षेत्र में वापसी का रास्ता खुल गया है। भभिलाई-3 चरोदा निगम में 10 पार्षद आरक्षण की चपेट में आए हैं। उन्हें वार्ड बदलना पड़ सकता है। इसमें महापौर निर्मल कोसरे का वार्ड-40 गनियारी भी शामिल है। यह एससी पुरुष से एससी महिला हुआ है। विश्व बैंक कॉलोनी वार्ड के वर्तमान में संतोष तिवारी पार्षद हैं। यह सामान्य से ओबीसी महिला हो गया है। इसी वार्ड से पिछले चुनाव में विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल मैदान में थे। शांतिनगर वार्ड ओबीसी महिला होने के कारण पांच बार के पार्षद फिरोज फारुखी को भी नए वार्ड की ओर रूख करना होगा। एमआईसी सदस्य मनोज दहरिया का वार्ड एससी महिला वार्ड 28 रेलवे जोन-2 पार्षद और एमआईसी सदस्य एम. जानी का वार्ड ओबीसी मुक्त हो गया है।














