Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में विजय रूपाणी का निधन, बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे पूर्व मुख्यमंत्री

Spread the love

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 12 Jun 2025 07:57 PM IST

सार

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज भीषण विमान हादसे में निधन हो गया। वह अपने परिवार से मिलने के लंदन जा रहे थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने उनके निधन की पुष्टि की है। 

Ahmedabad Plane Crash ex Gujarat cm Vijay Rupani dies was going to London to meet his daughter

रोते बिलखते परिजन – फोटो : पीटीआई

अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया के विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने इसकी पुष्टि की है। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद से रूपाणी के घर पर मातम पसरा हुआ था। अब उनके निधन की खबर मिलने के बाद उनके रोते-बिलखते परिजनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे पहले रूपाणी की एक ओर तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें वह विमान में बैठे हुए नजर आ रहे थे।  (अमर उजाला साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *