Ahmedabad Plane Crash Photos: हादसे के बाद विचलित कर रहा मंजर, देखिए एअर इंडिया विमान हादसे की भयावह तस्वीरें

Spread the love

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Jun 2025 04:44 PM IST

सार

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद घटनास्थल से विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। घटनास्थल पर विमान का मलबा और पीड़ितों की तस्वीरें

Ahmedabad Plane Crash Photos Air India Flight AI 171 debris Meghaninagar rescue operations NDRF Gujarat Police

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसा – फोटो : एएनआई / सीआईएसएफ

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विचलित करने वाला मंजर सामने आया है। एअर इंडिया विमान संख्या- AI171 12 जून दुर्घटनाग्रस्त हुई। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे विमान हादसे पर एअर इंडिया प्रवक्ता ने कहा कि विवरण का पता लगाया जा रहा है। विमान हादसे की शुरुआती तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धुएं और आग का गुबार उठ रहा है। एअर इंडिया फ्लाइट अहमदाबाद के मेघाणीनगर में क्रैश हुई है।

Ahmedabad Plane Crash Photos Air India Flight AI 171 debris Meghaninagar rescue operations NDRF Gujarat Police

अहमदाबाद विमान हादसे में इमारत में घुसा विमान – फोटो : पीटीआई

एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने भी विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज एक दुखद हादसे का शिकार हो गई। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवारों के लिए हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *