Bihar Election Voting Live: अब तक 60.18 फीसदी मतदान, लखीसराय में डिप्टी सीएम और राजद MLC के बीच भिड़ंत

Spread the love


Bihar Assembly Election Phase 1 Voting Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक 121 सीटों पर 60.18 फीसदी वोटिंग हुई।
Bihar Chunav Phase 1 Voting Live 121 Vidhan Sabha Seat Election Poll Percentage Constituency Wise News
बिहार विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 60.18 फीसदी मतदान हुआ – ]
विज्ञापन


Bihar Assembly Election 2025: जानिए अब तक कहा कितना हुआ मतदान

6 नवम्बर 25 । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक 60.18 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को शाम 5 बजे तक औसतन 60.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मधेपुरा में 65.74%, सहरसा में 62.65%, दरभंगा में 58.38%, मुजफ्फरपुर में 65.23%, गोपालगंज में 64.96%, सीवान में 57.41%, सारण में 60.90%, वैशाली में 59.45%, समस्तीपुर में 66.65%, बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32%, खगड़िया में 60.65%, मुंगेर में 54.90%, लखीसराय में 62.76%, शेखपुरा में न्यूनतम 52.36%, नालंदा में 57.58%, पटना में 55.02%, भोजपुर में 53.24% और बक्सर में 55.10% मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक बेगूसराय में और सबसे कम पटना में मतदान हुआ

Bihar Election 2025: पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने लगाए गंभीर आरोप

मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण के चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जमालपुर के जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार के घर पुलिस पहुंची, उनके साथ मारपीट कर थाने ले गई। शैलेश कुमार का आरोप है कि पुलिस ने उनके कई समर्थकों को बिना किसी कारण हिरासत में लिया और दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है ताकि उनके चुनाव अभियान को कमजोर किया जा सके। पूर्व मंत्री ने जिला प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिले की तारापुर, जमालपुर और मुंगेर विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण और सामान्य रूप से जारी है।
04:42 PM, 06-Nov-2025
Bihar Election 2025: राजद MLC और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बीच भिड़ंत

लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद MLC के बीच तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। विजय सिन्हा में कहा कि राजद एमएलसी ने शराब पी ली है। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। वहीं एमएलसी अजय कुमार सिंह ने कहा कि रात में इनको पैसा बांटने नहीं दिया गया। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए। वह चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन पर हमला नहीं हुआ। वो कई दिनों से ये नाटक रचने का प्रयास कर रहे थे।
04:09 PM, 06-Nov-2025
Bihar Assembly Election 2025: सूरजभान सिंह का हुआ विरोध

मोकामा में सूरजभान सिंह का विरोध। – फ

मोकामा विधानसभा के दर्वे भदौर में राजद प्रत्याशी वीणा देवी के पति और बाहुबली सूरजभान सिंह का विरोध किया गया। वह मतदान की अपील करने गए थे। इसी दौरान लोगों ने उनका विरोध कर दिया। हालांकि, उन्होंने ने मतदाताओं को समझाने की कोशिश जरूर की लेकिन, किसी ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद वह वहां से लौट गए। (अमर उजाल साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *