दुर्ग 14 मई ( Mohan media News )। आलू व्यापारी का . 5 .40 लाख रुपए से भरा बैग गिरा, पुलिस ने 11 दिन में ढूंढकर लौटाया।
यदि किसी व्यवसाई के 5 .40 लाख रुपए कहीं गिर गया हो और उसे पुलिस ढूंढ के ले आए तो इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है। 11 दिन पहले एक आलू व्यवसायी का बैग गुम हो गया था, जिसमें 5.40 लाख रुपए रखे थे।व्यापारी को भरोसा नहीं था कि जिसे भी मिला वह लौटा भी सकता है । लेकिन व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मोहन नगर पुलिस करीब 11 दिनों तक व्यापारी के बैग को ढूंढने में जुटी रही। आखिरकार उसकी खोई हुई पूरी रकम बरामद कर सुरक्षित व्यापारी के सुपुर्द किया। थाना प्रभार केशव राम कोसले ने बताया कि प्रार्थी विनीत जसवानी आलू का होलसेल व्यापारी है। उसने बताया कि 2 मई को वह सत्यम बेकरी के पास से कार से जा रहा था। उसी दौरान किसी काम से रोड किनारे कार खड़ी की। कार से उतरने के दौरान ड्राइविंग सीट के पास रखा बैग अचानक गिर गया। उसमें 5.40 लाख रुपए रखे थे। घर पहुंचने पर जब विनीत ने कार में बैग खोजा तो वो गायब था। उन्होंने बैग मिलने की उम्मीद छोड़ दी। लेकिन परिजन के कहने पर 3 मई को मोहन नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बैग की तलाश की। उस दौरान एक ई रिक्शा वाला बैग को उठाकर ले जाते दिखा। पुलिस ने रिक्शा वाले से बैग को वापस लेकर मंगलवार देर शाम को व्यवसायी को सौंप दिया। बैग में रकम सुरक्षित थी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी समेत आरक्षक क्रांति शर्मा, आरक्षक कमलेश यादव की अहम भूमिका रही। यदि वह व्यवसाई थाने में रिपोर्ट नहीं करता तो शायद 5.40 की रकम नहीं मिल पाता ।
