CG: मतदाता जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड, 7 जनवरी तक भेजी जा सकेंगी प्रविष्टियां

Spread the love

सार

इच्छुक मीडिया संस्थान 7 जनवरी 2026 तक अपनी प्रविष्टियां भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में भेज सकते हैं। इसके अलावा प्रविष्टियां ई-मेल के माध्यम से भी भेजने की सुविधा दी गई है।

National Media Award for Outstanding Contribution to Voter Awareness, entries can be sent till January 7

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड–2025 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। वर्ष 2025 के दौरान SVEEP (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) से जुड़े प्रभावी प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

इच्छुक मीडिया संस्थान 7 जनवरी 2026 तक अपनी प्रविष्टियां भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में भेज सकते हैं। इसके अलावा प्रविष्टियां ई-मेल के माध्यम से भी भेजने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

इस पुरस्कार योजना के तहत चार अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया जाएगा। इनमें प्रिंट मीडिया, टेलीविजन, रेडियो और ऑनलाइन/डिजिटल मीडिया शामिल हैं। प्रत्येक श्रेणी में एक श्रेष्ठ मीडिया संस्थान का चयन किया जाएगा। चयनित संस्थानों को 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया है कि मूल्यांकन के दौरान उन मीडिया प्रयासों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने मतदाता जागरूकता अभियानों को रचनात्मक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया हो। साथ ही चुनाव प्रक्रिया, आईटी आधारित चुनावी एप्लीकेशन, दूरस्थ और विशेष मतदान केंद्रों से जुड़ी रिपोर्टिंग, तथा आयोग की नई पहलों को जन-जन तक पहुंचाने वाले कार्यक्रमों को भी विशेष महत्व दिया जाएगा।

इसके अलावा, चुनाव से संबंधित भ्रामक सूचनाओं का खंडन, सत्यापित जानकारी का प्रसार और समाज पर पड़े सकारात्मक प्रभाव को भी चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने मीडिया संस्थानों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में अपने योगदान को इस मंच के माध्यम से साझा करें।विज्ञापन अमर उजाला से साभार

ये भी पढ़ें…

Election Commission Invites Public Feedback to Improve ‘ECINet’ App, Suggestions Open Till January 10

ECINet: भारतीय निर्वाचन आयोग की नई पहल; ‘ईसीआई’ एप को बेहतर बनाने के लिए 10 जनवरी तक दें अपने सुझाव

Sonia wins essay writing, Simran second

Fatehabad News: निबंध लेखन में सोनिया ने मारी बाजी, सिमरन द्वितीय

From vote theft to SIR in 12 states the Election Commission has been in the news for these reasons.

Election Commission In 2025: वोट चोरी से लेकर 12 राज्यों में SIR तक, इन कारणों से सुर्खियों में रहा चुनाव आयोग

Maharajganj News: वोटर सर्विस पोर्टल के जरिये भी मतदाता बन सकते हैं युवा

Maharajganj News: मतदाता सर्विस पोर्टल के जरिये भी कर सकते हैं आवेदन

30,000 new voter forms were submitted in Gorakhpur under the SIR.

एसआईआर: 30 हजार नए मतदाता बनने के लिए जमा हुए फॉर्म…26 तक है समय- 6.46 लाख बोगस मतदाता थे

Una News: चुनावी साक्षरता पर रुचिका, शिवानी ने बनाया सबसे सुंदर पोस्टर

Kaithal News: मतदाता जागरूकता पेंटिंग प्रतियोगिता में सलोनी और नूर अव्वल

Deoria News: 31 दिसंबर को होगा वोटर लिस्ट का आलेख्य प्रकाशन

Sonebhadra News: एसआईआर के बाद 28 फरवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

MP Naveen Jindal raised the demand for electoral reforms in the Lok Sabha.

Haryana: भाजपा सांसद नवीन ने लोकसभा में उठाई मतदान सुधार की मांग, बोले- तकनीक की मदद से सुरक्षित बनाना संभव

accurate voter list foundation of democracy Election Commission comprehensive SIR Periodic revision essential

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *