अंबिकापुर . 12 जुलाई 25 ( mohan media NEWS)नीली बत्ती गाड़ी में बर्थडे मनाना डीएसपी की पत्नी को महंगा पड़ गया। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की सख्ती के बाद राज्य के मुख्य सचिव ने शपथ-पत्र के माध्यम से कोर्ट को अवगत कराया कि नियमों का उल्लंघन करने वाली डीएसपी की पत्नी सहित वाहन में मौजूद 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालान पेश कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने दोषी महिला पर करीब 27 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। मामला रामानुजगंज में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 12वीं बटालियन में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में डीएसपी की पत्नी नीली बत्ती वाली गाड़ी के बोनट पर बैठकर केक काटते हुए बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई वीडियो वायरल होते ही भारी आलोचना हो रही थी । इनके खिलाफ केस दर्ज होने के पश्चात कोर्ट ने डीएसपी की पत्नी के खिलाफ27000 रुपए का जमाना भी लगाया यदि डीएसपी की पत्नी इस तरह की हरकत करेगी तो आम लोगों पर क्या संदेश जाएगा ? सैया भय कोतवाल तो डर काहे का ।







