

अ
सार
दुर्ग में पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपिया ने छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर लाखो रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था।

सरकारी विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी आरोपिया गिरफ्तारविज्ञापन
विस्तार
दुर्ग में पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपिया ने छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर लाखो रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपिया ने पीड़िता को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया था। पुलिस ने आरोपिया को न्यायालय में पेश कर दिया है।
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि प्रिया देशमुख नाम की महिला से महाराज चौक एक दुकान में उसकी मुलाकात हुई थी।जिन्होंने सरकारी विभाग में नौकरी लगाने का झांसा दिया। प्रिया ने अपनी सहयोगी रजत गुप्ता से मुलाकात कराई जो खुद को मंत्रालय में कार्यरत होना बताकर CSPDCL (छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी) में सब इंजीनियर की नौकरी दिलाने का नाम पर 20 लाख रुपए की मांग की गई।
विज्ञापन
मांग के राशि में 10 लाख लेकर पीड़िता ने दिया उसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को नवंबर 2023 में रायपुर के सर्किट हाउस में आरोपियों द्वारा सब इंजीनियर के पद का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया गया। जिसके बाद पीड़िता फर्जी ज्वाइनिंग लेटर को लेकर घर चली गई। जब लेटर की जांच कराई गई तो जानकारी लगी कि फर्जी ज्वाइनिंग लेटर है जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपिया प्रिया देशमुख को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर धोखाधड़ी करना स्वीकार की। पुलिस ने आरोपिया प्रिया देशमुख को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वही अन्य आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।व
