Gwalior News: नेशनल हाईवे पर हिट एंड रन की घटना, तेज रफ्तार बाइक को घसीटते ले गया डंपर; मां बेटे की हुई मौत

Spread the love

सार

ग्वालियर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसा पुरानी छावनी स्थित निरावली पॉइंट पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Hit and run on National Highway: A speeding biker dragged along, killing mother and son.

मृतक मां बेटे

विस्तार

ग्वालियर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसा पुरानी छावनी स्थित निरावली पॉइंट पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे।

मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने पीछा कर आरोपी डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

कार्यक्रम में शामिल होकर घर आ रहे थे
जानकारी के मुताबिक, मोती झील कृष्णा पहाड़ी निवासी चमेली बघेल पत्नी अतर सिंह बघेल, अपने बेटे धर्मेंद्र बघेल के साथ दोपहर एक कार्यक्रम में शामिल होकर कैलारस से लौट रही थीं।

दोनों जैसे ही निरावली पॉइंट के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही मां-बेटा बाइक सहित सड़क पर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हवा में उछलकर सड़क पर गिरे मां व बेटे
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने फिलहाल शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है।शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। टक्कर लगते ही धर्मेंद्र और उसकी मां हवा में उछले और सड़क पर गिरे, जिससे डंपर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया।पहिया निकलते ही वह गंभीर घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

20 फीट तक घिसटता चला गया डंपर
स्थानीय लोगों ने बताया कि डंपर के पहिए के नीचे आकर करीब 20 फीट तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने उसे पकड़ लिया और तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें- Maulana Madani: ‘लव जिहाद’ जैसे शब्दों पर मौलाना महमूद मदनी ने जताई आपत्ति, सुप्रीम कोर्ट पर की विवादित टिप्पणी

शादी समारोह में गया था परिवार
पता लगा है कि मृतक धर्मेंद्र व उसकी मां पूरे परिवार के साथ मुरैना के कैलारस में अपनी बुआ के यहां भाई की शादी में गया था। शादी से दो अलग अलग बाइक पर सवार होकर परिवार वापस लौट रहा था। एक बाइक पर धर्मेंद्र और उसकी मां थी, जबकि दूसरी बाइक पर उसका भाई सूरज व अन्य परिजन थे। इस मामले में पुरानी छावनी थाना प्रभारी संतोष यादव का कहना है कि सड़क हादसे में एक मां-बेटे की मौत हुई है।शवों को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया गया है।डंपर चालक को पकड़ लिया गया है। (अमर उजाला से साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *