पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से एनआईए सहित कई अन्य जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। ज्योति से दानिश से संबंध, पाकिस्तान के टूर समेत कई सवाल पूछे गए। लेकिन उसने एक ही जवाब दिया। जानिए…

1 of 12
jyoti malhotra and Danish Pak High Commission Officer – फोटो : facebook
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पुलिस हिरासत में शनिवार से ही लगातार पूछताछ की जा रही है। रविवार को रिमांड अवधि के पहले दिन नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (एनआईए) सहित कई अन्य जांच एजेंसियों ने उससे सिविल लाइन थाने में करीब पांच घंटे पूछताछ की, लेकिन अधिकतर सवालों पर चुप्पी साधे रही। उसका एक ही जवाब था, मैं बेकसूर हूं। अभी ऐसे कोई संकेत उसने नहीं दिए हैं, जिससे पता चल सके कि पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के साथ कोई गोपनीय दस्तावेज साझा किए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ज्योति को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। सेना की इंटेलिजेंस भी उससे पूछताछ कर सकती है।

2 of 12
Jyoti Malhotra – फोटो : facebook @TravelWithJo
सूत्रों ने बताया कि ज्योति चिंता में दिख रही है। पुलिस कस्टडी में वह घुटने पकड़कर बैठी रही। रात में नींद भी नहीं ली और खाना भी अच्छे से नहीं खाया। रविवार को उससे चार-पांच घंटे अलग-अलग एजेंसियों ने बातचीत की। इसमें एनआईए भी शामिल है।
