न
सार
आदित्य ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बीएमसी चुनाव से पहले हर वार्ड में जाकर मतदाता सूची का अच्छी तरह से अध्ययन करने की अपील की। महाराष्ट्र में जनवरी 2026 तक निकाय चुनाव होने हैं।

आदित्य ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस – फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे पर तीखा तंज कसा और कहा कि उन्हें महाराष्ट्र का पप्पू बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। सीएम फडणवीस ने आदित्य ठाकरे पर यह निशाना शिवेसना यूबीटी नेता के उनके विधानसभा क्षेत्र में कथित वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर दिए गए प्रेजेंटेशन को लेकर साधा।
सीएम फडणवीस का शिवसेना यूबीटी नेता पर तीखा तंज
सीएम फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं आदित्य को जानता हूं और मुझे उनसे ‘पप्पूगिरी’ करने की उम्मीद नहीं थी। कल उनका प्रेजेंटेशन वैसा ही था जैसा राहुल गांधी पहले कर चुके हैं। उन्हें महाराष्ट्र का पप्पू बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। विपक्ष जो कुछ भी कर रहा है, वह सिर्फ कवर फायरिंग है। उन्हें पता है कि हार पक्की है और लोग उनके साथ नहीं हैं। उनका बर्ताव लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा है।’
उल्लेखनीय है कि राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में अपने विधानसभा क्षेत्र वर्ली में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया, जिसमें मतदाताओं के नाम, फोटो, पते और यहां तक कि जेंडर में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए। आदित्य ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘यह कोई गलती नहीं बल्कि धोखा है।’ आदित्य ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बीएमसी चुनाव से पहले हर वार्ड में जाकर मतदाता सूची का अच्छी तरह से अध्ययन करने की अपील की। महाराष्ट्र में जनवरी 2026 तक निकाय चुनाव होने हैं। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाए थे, जिसे सत्ताधारी पार्टी और चुनाव आयोग दोनों ने खारिज कर दिया था।
ये भी पढ़ें- Karnataka: संघ की गतिविधियों पर रोक लगाने की कर्नाटक सरकार की कोशिशों को झटका, हाईकोर्ट ने आदेश पर लगाई रोक
किसानों के खातों में जाएंगे हजारों करोड़
फडणवीस ने यह भी बताया कि कैबिनेट बैठक में दिवाली से पहले बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए घोषित 31,628 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की समीक्षा भी की गई। उन्होंने कहा कि अब तक 8,000 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और 40 लाख किसानों के बैंक खातों में पैसा जमा कर दिया गया है। मंगलवार को कैबिनेट ने 11,000 करोड़ रुपये और जारी करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रकम पंद्रह दिनों में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। सीएम ने कहा कि 21,000 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में जमा किए जाएंगे। इनके अलावा, 1,500 करोड़ रुपये अलग से जारी किए जाएंगे। फडणवीस ने कहा कि किसानों को अपनी उपज की खरीद से पहले संबंधित अधिकारियों के पास रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए।
ये भी पढ़ें…

Maharashtra: राज्य निर्वाचन आयोग पर भड़के सीएम फडणवीस, बोले- पता नहीं किससे सलाह ले रहा आयोग?

महाराष्ट्र: दो दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनाव; एक साल पुरानी महायुति सरकार के लिए अग्निपरीक्षा

Maharashtra: ‘पैसे का लालच देकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे..’, भाजपा नेता ने शिंदे के विधायक पर लगाया आरोप

Maharashtra Politics: उद्धव और राज ठाकरे ने की मुलाकात, निकाय चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर हुई चर्चा

Aditya Thackeray ON Election Commission: आदित्य ठाकरे ने मसौदा मतदाता सूची पर दागे ये तीखे सवाल!

Maharashtra: ठाणे में पुल की रेलिंग से टकराई कार, दो की मौत; ठाणे में 18 महीने से फरार गैंगस्टर गिरफ्तार

BMC: ‘मुंबई हमारे हाथ से छूट गई, तो ये लोग…’, बीएमसी चुनाव से पहले मराठी समुदाय को लेकर ये बोले राज ठाकरे

खबरों के खिलाड़ी: महाराष्ट्र में एनडीए के अंदर क्या सब कुछ ठीक नहीं? विश्लेषकों से जानिए इसके अंदर की कहानी

Maharashtra: ‘भारत माता को लूट रहे…वंदे मातरम कहने का अधिकार नहीं’, इन मुद्दों पर ठाकरे ने फिर भाजपा को घेरा

Maharashtra: मराठवाड़ा दौरे पर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे को घेरा, बताया बेमौसमी राजनीतिक कवायद

Maharashtra: ‘महायुति एकजुट है, गठबंधन आगे भी जारी रहेगा’; महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले CM फडणवीस का एलान

Politics: ‘1 जुलाई के बाद 18 साल के हो रहे युवाओं को मतदान के अधिकार से वंचित कर रहा आयोग’; ECI पर बरसे उद्धव

Maharashtra: ’30 जून तक कर्जमाफी पर फैसले की बात किसानों का उपहास’, उद्धव ठाकरे का सीएम फडणवीस पर तंज

Maharashtra: ‘विकास के बल पर जीतेगा महायुति गठबंधन’, डिप्टी सीएम शिंदे ने जताया निकाय चुनाव में जीत का भरोसा

Maharashtra: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की मोर्चेबंदी, ‘सामना’ में शिवसेना UBT का दावा- दिल्ली तक लगेगा झटका

Maharashtra: मतदाता सूची में धांधली के आरोप पर महाराष्ट्र का विपक्ष एकजुट, एक नवंबर को निकालेगा महारैली मार्च

Maharashtra: स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर एमवीए का मंथन शुरू, उद्धव-राज ठाकरे समेत गठबंधन दलों के नेता शामिल

Maharashtra: उद्धव ठाकरे का भाजपा पर हमला, बोले-लोकतंत्र में मतदाता सरकार चुनते हैं, लेकिन अब….

Politics: ‘फडणवीस का 2029 तक सीएम वाला बयान, एकनाथ शिंदे के लिए संदेश’, विपक्ष ने शिवसेना प्रमुख पर कसा तंज

