ज
सार
Mesh Rashifal 2026: मेष वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Mesh Rashifal 2026 – फोटो : अमर उजाला
Mesh Rashifal 2026: ज्योतिष गणना और मेष वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 कई तरह के अवसरों के साथ-साथ चुनौतियों का मिश्रण लेकर आएगा। कार्य क्षमता में बढ़ोतरी का साल होगा। मेष राशि वाले लोग आमतौर पर काफी ऊर्जावान, जोश से भरे और निडर स्वभाव के होते हैं। इसके अलावा यह स्वतंत्र और आत्मविश्वास भरे हुए होते हैं। ये जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हैं।
आइए विस्तार से जानते हैं मेष वार्षिक राशिफल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक जीवन के सभी पहलुओं पर किस तरह का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

Mesh Rashifal 2026 – फोटो : adobe
जनवरी
मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना लाभ और उन्नति कारक रहने वाला है। इस महीने आपको परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। महीने की शुरुआत में सावधानीपूर्वक कार्य करें, कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। महीने के अंत में आपकी स्थिति में सुधार होगा और आप अपने पराक्रम से कुछ सकारात्मक बदलाव करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सामान्य रूप से ठीक रहने वाला है। आपके मित्र और परिवार के सदस्य कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं, जिसमें वे आपको भी शामिल कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि जल्दबाजी करने पर नुकसान की संभावना रहेगी। हालांकि, महीने के अंत तक आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी और परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होंगी।आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। परिवार के सदस्यों से मधुरता से बोलें और संबंधों में सौहार्द बनाए रखें। भूमि, भवन या वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा, यद्यपि इस संबंध में थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। माता-पिता की ओर से सामान्य सुख और सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह महीना विशेष रूप से शुभ रहेगा। किसी सरकारी नौकरी में चयन होने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखना आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में सुख और सौहार्द बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी, धार्मिक स्थलों की यात्रा के योग बनेंगे, और गुरुओं के आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा।

Mesh Rashifal 2026 – फोटो : adobe
फरवरी
मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों के साथ तालमेल युक्त व्यवहार रखना होगा। इस महीने आपको अत्यधिक कार्यभार और विवादों से बचना चाहिए। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखें। अपनी सूझबूझ और बुद्धिमत्ता से आप अपनी स्थिति में सुधार करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, हालांकि मौसम से जुड़ी बीमारियों से स्वयं को बचाए रखना आवश्यक है। मित्रों के साथ मधुर और संतुलित संबंध बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें, क्योंकि अनावश्यक खर्च की संभावना बनी रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के संबंध में बातचीत हो सकती है। भाई-बहनों की ओर से मन में कुछ चिंता उत्पन्न हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। अपने शत्रुओं या विरोधियों को अपनी किसी कमजोरी का पता न चलने दें, क्योंकि वे आगे चलकर उसका लाभ उठा सकते हैं। यदि आप इस महीने कोई मकान या जमीन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा और धन की हानि की भी संभावना रहेगी। माता-पिता की ओर से आपको स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का अध्ययन के प्रति रुझान कुछ कम हो सकता इसलिए उन्हें अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। प्रेम प्रसंगों के क्षेत्र में आकर्षण बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे और आप अपनी पत्नी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

Mesh Rashifal 2026 – फोटो : adobe
मार्च :
मेष राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना साधारण रूप से लाभदायक रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत सकारात्मक होगी, लेकिन अंत में कुछ नकारात्मक परिस्थितियों से आपका सामना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मिलजुलकर काम करने से लाभ होगा। महीने की शुरुआत में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना भी बन रही है। आपको अपनी भावनाओं में अत्यधिक भावुकता नहीं लानी चाहिए और जब तक कार्य पूर्ण न हो जाए, किसी को उसके बारे में न बताएं, अन्यथा आपका मज़ाक बन सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना थोड़ा कष्टकारक रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने का प्रयास करें, विशेषकर यदि आप हृदय रोगी हैं तो अतिरिक्त सावधानी रखें। आपके सगे-संबंधी और मित्र आपके प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें, तभी आपको लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों की ओर से सहयोग मिलता रहेगा। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखें। आपकी वाणी मधुर होनी चाहिए। किसी को कटु वचन न कहें, क्योंकि मधुर वाणी से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है। संपत्ति से संबंधित मामलों में इस महीने कुछ भागदौड़ रह सकती है। कार्य की सफलता तुरंत नहीं मिलेगी, लेकिन घबराएं नहीं। धैर्य रखें और अपने व्यवहार को विनम्र बनाए रखें। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने आपको अपनी प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों में सोच-समझकर आगे बढ़ें, क्योंकि धोखे की संभावना बन सकती है।विज्ञापन

Mesh Rashifal 2026 – फोटो : adobe
अप्रैल :
मेष राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना अच्छा रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत में आपको अपने व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। विदेश से कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त होने की संभावना है। आप अपने कार्यस्थल पर मेहनत करेंगे और उसी अनुपात में आपको लाभ भी मिलेगा। अपनी सोच को सकारात्मक रखें, वरिष्ठ सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखें, और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा, किसी विशेष परेशानी की संभावना नहीं है। अपने मित्रों के साथ तालमेल बनाकर चलें और सगे-संबंधियों को नाराज़ न करें। आर्थिक मामलों में सावधानीपूर्वक निर्णय लें। अपनी कार्यक्षमता में वृद्धि करने का प्रयास करें। परिवार में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य के होने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। यदि आप भूमि या वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए शुभ रहेगा। थोड़ी-सी भागदौड़ के बाद आपका कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा।इस महीने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा, क्योंकि उनके साथ कुछ मतभेद भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अत्यंत शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों के क्षेत्र में तालमेल बनाए रखने पर सुख की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। साथ ही, आपके जीवन में नई संतान के आगमन की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। आपके शत्रु आपके खिलाफ गुप्त षड्यंत्र करने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। यदि आप नौकरी या व्यवसाय बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए अत्यंत शुभ और सफलतादायक सिद्ध होगा।

Mesh Rashifal 2026 – फोटो : adobe
मई :
मेष राशि के जातकों के लिए मई का महीना बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत में आपको अपने ऑफिस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपके सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपके कुछ पुराने अधूरे कार्य अब पूरे होने की संभावना है। अपने प्रयासों में कोई कमी न रखें। महीने की शुरुआत में यदि आप परिश्रम और जागरूकता से कार्य करेंगे, तो निश्चित ही आपके सभी कार्य सफल होंगे। आपकी भावनाएँ इस महीने सकारात्मक रहेंगी, और इसी कारण स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। योग और प्राणायाम नियमित रूप से करते रहें। आपके मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। आर्थिक दृष्टि से यह महीना उत्तम रहेगा। देश-विदेश से लाभ प्राप्त हो सकता है और आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों के प्रति आपका रवैया सकारात्मक रहेगा। यदि आप किसी मकान या जमीन की खरीद-बिक्री करना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए शुभ रहेगा। ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि आपके कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो मन में न रखें, उनसे अपने प्रेम का इज़हार करें, वे अवश्य ही आपके प्रेम को स्वीकार करेंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों के लिए किसी नई कंपनी में नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।

Mesh Rashifal 2026 – फोटो : adobe
जून
मेष राशि के जातकों के लिए जून का महीना ऐसा प्रतीत होता है कि आराम और संतुलन का महीना रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्य की सराहना होगी और आपकी मेहनत का उचित फल अवश्य मिलेगा। हालांकि, जब धन की वृद्धि होती है तो व्यक्ति की वाणी कठोर हो जाती है, इसलिए इस महीने अपनी वाणी पर संयम रखें। जो भी कहें, सोच-समझकर ही कहें। ध्यान रखें कि आप अनावश्यक किसी विवाद में न उलझें, क्योंकि सामने वाले का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं और प्रतिष्ठित लोगों के साथ उठना-बैठना होगा। आर्थिक दृष्टि से यह महीना अनुकूल रहेगा। परिवार में यदि आपकी बहन का विवाह अभी तक नहीं हुआ है, तो इस महीने उसके विवाह के तय होने के योग बन रहे हैं। आप घर की साज-सज्जा में धन खर्च करने में रुचि लेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। इस महीने आप कोई जमीन खरीद सकते हैं या किसी मकान का सौदा कर सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके शत्रु प्रयास तो बहुत करेंगे, लेकिन आध्यात्मिक शक्तियों का सहयोग आपके साथ रहेगा, इसलिए वे आपका कोई नुकसान नहीं कर पाएंगे। आप स्वभाव से धार्मिक हैं और यज्ञ, तप, दान आदि में आपकी रुचि बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में विश्वास बनाए रखें, और पति-पत्नी के मध्य आकर्षण तथा सामंजस्य बना रहेगा।

Mesh Rashifal 2026 – फोटो : adobe
जुलाई :
मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना सकारात्मक रहने वाला है। अपनी भावनाओं का आदर करें और अत्यधिक भावुकता से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस महीने के मध्य में आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आपके मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनसे आपको लाभ प्राप्त होगा। जहां आप कार्यरत हैं, वहां आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें ताकि भविष्य में आपको सकारात्मक परिणाम और अच्छे भौतिक सुख-सुविधाएँ प्राप्त हो सकें। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके भाई-बहनों की ओर से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अध्ययन की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से भी यह महीना शुभ रहेगा, सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दांपत्य सुख में कुछ कमी आ सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप पूजा, पाठ और ध्यान आदि में मन लगाएंगे। व्यवसाय से जुड़े हुए जातकों को संघर्ष के पश्चात सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

Mesh Rashifal 2026 – फोटो : adobe
अगस्त :
मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मिश्रित फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में महीने की शुरुआत में कुछ संघर्षपूर्ण परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन महीने के अंत तक परिस्थितियाँ आपके अनुकूल अवश्य हो जाएंगी और कार्यक्षेत्र में लाभ तथा उन्नति प्राप्त होगी। आपके घर में किसी धार्मिक कार्य के संपन्न होने की संभावना है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। ध्यान रखें कि भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहेगा, हालांकि कुछ छोटी-मोटी परेशानियाँ हो सकती हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके सगे-संबंधी और मित्र इस समय आपका अच्छा सहयोग करेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, इसलिए वित्तीय मामलों में बुद्धिमानी से निर्णय लें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन संभव है। भाई-बहनों की ओर से परस्पर सहयोग प्राप्त होगा, इसलिए धैर्य बनाए रखें। यदि आप भूमि या भवन आदि का सौदा करना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च पदों पर हैं, वे आपकी सहायता करने वाले होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह महीना शुभ फलदायक रहेगा। अध्ययन में सफलता प्राप्त होगी। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है, तो अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, अतः संयम और समझदारी से काम लें।

Mesh Rashifal 2026 – फोटो : अमर उजाला
सितंबर :
मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना कुछ विशेष रूप से सकारात्मक नहीं रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको पहले संघर्ष करना पड़ेगा, उसके बाद ही आपके कार्य बनेंगे। अधिक तर्क-वितर्क से बचें, क्रोध की स्थिति से दूर रहें और अपनी वाणी पर संयम रखें। विरोधी पक्ष आपके कार्यों में अनावश्यक दखलअंदाज़ी करने का प्रयास कर सकता है, इसलिए जब तक कार्य पूरा न हो, किसी से सलाह न लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना कुछ नकारात्मक रह सकता है, इसलिए अपने शरीर और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। मित्रों के साथ तालमेल बनाकर चलें। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें और धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के होने की संभावना है। यदि आप इस महीने कोई वाहन खरीदना चाहते हैं, तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। माता-पिता को लेकर कुछ चिंताएँ आपके मन में उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए यह महीना संघर्षपूर्ण रहेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में कुछ बाधाएँ सामने आ सकती हैं। प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह महीना अनुकूल रहेगा। आपका प्रेमी या प्रेमिका आपको कोई कीमती उपहार दे सकता है। शत्रु पक्ष को लेकर सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और यदि आप व्यापारी हैं, तो आपका व्यापार अच्छी तरक्की करेगा और लाभदायक सिद्ध होगा।

Mesh Rashifal 2026 – फोटो : अमर उजाला
अक्टूबर :
मेष राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना साधारण लेकिन लाभदायक रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत में आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक स्थितियाँ रहेंगी। प्रमोशन मिलने की संभावना है और ऑफिस के काम से आपको कुछ यात्राएँ भी करनी पड़ सकती हैं, जिनसे आपको लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ मतभेद हो सकते हैं। यदि आपकी वाणी में क्रोध रहेगा तो आपका कार्य बिगड़ सकता है, इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। आपकी जमा पूंजी अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकती है, अतः खर्च पर नियंत्रण रखें और अपने व्यवहार को संतुलित बनाए रखें। परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग हैं। आप अपने भाई-बहनों की उन्नति को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। यदि किसी भूमि या भवन का सौदा करने जा रहे हैं, तो जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। पहले बड़े-बुजुर्गों से सलाह अवश्य करें और उसके बाद ही अंतिम निर्णय लें। माता-पिता के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ मतभेद संभव हैं। सामाजिक और राजनीतिक वर्ग के लोगों से आपकी अच्छी जान-पहचान इस महीने बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। सकारात्मक परिस्थितियाँ बनेंगी और सरकारी नौकरी के योग भी प्रबल हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज़ से देखें तो आप और आपके प्रेमी के बीच आकर्षण बना रहेगा। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच तालमेल में कुछ कमी आ सकती है, आप अपनी पत्नी को कुछ बातों पर नाराज़ कर सकते हैं, इसलिए संयम से काम लें।

Mesh Rashifal 2026 – फोटो : अमर उजाला
नवंबर
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना न केवल सुख और शांति लेकर आएगा, बल्कि इस महीने आपको कुछ नई चीजें सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा। जहाँ आप कार्यरत हैं, वहाँ थोड़ा सावधान और सतर्क रहना आवश्यक होगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। लंबी दूरी की यात्राएँ संभव हैं, और विदेशी संबंधों से आपको लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं। आप अपनी स्किल में कुछ नई चीजें जोड़ सकते हैं। महीने की शुरुआत में कुछ महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। मित्रों का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आपके मित्रों की सहायता से पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। यदि आप अपना धन कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर ही निवेश करें। अतिरिक्त परिश्रम करने से आपकी स्थिति में और अधिक सुधार होगा। अपना धैर्य बनाए रखें। साहित्य और संगीत के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। माता-पिता से आपको इस महीने भरपूर स्नेह और प्यार प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं या राजनीतिक सलाहकार हैं, तो यह समय आपके लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह महीना अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में यदि आप नई भर्तियाँ करना चाहते हैं या कोई नई मशीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा।

Mesh Rashifal 2026 – फोटो : अमर उजाला
दिसंबर :
मेष राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी महीना, यानी दिसंबर का महीना, उन्नति कारक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देना होगा और समय का सदुपयोग करना आवश्यक है। यदि आप परिश्रम करते हैं, तो निश्चित रूप से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है। यदि आपका विवाह अब तक नहीं हुआ है, तो इस महीने विवाह के योग बन रहे हैं। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा, हालांकि मौसमी बीमारियों से सावधानी बरतनी होगी। आपकी पूंजी में वृद्धि होगी और पैतृक संपत्ति में भी इज़ाफा होगा। यदि आप अपने पिता का व्यवसाय संभालते हैं, तो इस समय आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। संगीत, पर्यटन और मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों के साथ मिलकर कार्य करेंगे तो लाभ मिलेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना या बेचना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। लंबी यात्रा की संभावनाएँ भी बन रही हैं। माता-पिता का सहयोग और स्नेह आपको प्राप्त होगा, वे आर्थिक रूप से भी आपकी सहायता कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी मंदिर या देवी स्थल पर धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से देखें तो आपका प्रेमी या प्रेमिका आपके प्रस्ताव को स्वीकार करेगा। वैवाहिक जीवन इस महीने अत्यंत सुखद रहेगा। आपकी पत्नी से आपको प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा और आपके गुरु या पिता के माध्यम से किसी धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। अमर उजाला से साभार ।
ये भी पढ़ें…

Mesh Rashifal 30 December: मेष राशि वालों को 30 दिसंबर को मिलेगा सकारात्मक परिणाम

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 December: मेष राशि वालों की बढ़ेंगी जिम्मेदारियां और अचानक लाभ के योग

अमर उजाला की एक्सक्लूसिव सेल: पाएं एक साल के सब्सक्रिप्शन पर ₹75 की छूट!
Sale

Meen Rashifal 2026: मीन राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Makar Rashifal 2026: मकर राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

