Parliament Live: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास उनको धोखे के लिए धिक्कारेगा

Spread the love

Parliament Monsoon Session Live, Rajnath Singh on Operation Sindoor: आज संसद के मानसून सत्र का छठा दिन है। विपक्षी दलों के सांसद बिहार में मतदाता सूची और पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे पर आक्रामक हैं और सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। जिसमें सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपना पक्ष रखा। संसद का पल-पल अपडेट जानिए अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में

Parliament Monsoon Session Live Updates Rajnath Singh Discuss Operation Sindoor Pahalgam Attack Lok Sabha News

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा – फोटो : संसद टीवी / अमर उजाला ग्राफिक्सविज्ञापन

, 28-Jul 2025 -सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं में होड़ मची रही कि पाकिस्तान का सबसे करीबी दोस्त और सबसे प्यारा कौन बनकर सामने आए। कल एक पूर्व गृह मंत्री ने जो इंटरव्यू दिया था, उसमें उन्होंने कहा था- अगर इसमें पाकिस्तान का हाथ नहीं है, तो आप कैसे कह सकते हैं कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे? कभी वे इसे हिंदू आतंकवाद कहते हैं, कभी वे पाकिस्तान का बचाव करने आ जाते हैं। आज कांग्रेस पार्टी में पाकिस्तान के इतने बड़े पैरोकार हैं कि बाद में पाकिस्तान अपना बचाव करता है, और कांग्रेस के नेता उनका बचाव करने आ जाते हैं। पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी सरकार लश्कर-ए-राहुल के भाइयों को अपने पक्ष में इस्तेमाल कर रही है।

08:55 PM, 28-Jul-2025

सीपीआई एम के सांसद एस वेंकटेशन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में चोल साम्राज्य के बारे में बात की, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात नहीं की। ऑपरेशन सिंदूर की समाप्ति की घोषणा ट्रंप ने की। अगर चोल साम्राज्य में ऐसा होता तो वे ऐसी घोषणा करने वाले की जान ही ले लेते। 

08:51 PM, 28-Jul-2025

सीपीआई एम के सांसद एस वेंकटेशन ने कहा कि विपक्ष अच्छी चर्चा चाहता है। हम पिछले दो महीने इसकी मांग कर रहे हैं। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। आज रक्षा मंत्री ने पुरानी बातें कहीं। पहलगाम हमले पर कोई जानकारी नहीं दी गई। यह शर्मनाक है। पहलगाम में त्रिस्तरीय सुरक्षा नहीं थी। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? प्रधानमंत्री के दिमाग में हमेशा चुनाव होते हैं, लेकिन हमारे मन में राष्ट्र होता है। पीएम मोदी संसद में आने से घबराते क्यों हैं? ट्रंप ने जैसे संघर्ष विराम की घोषणा की यह बेहद शर्मनाक था। आईएमएफ ने पाकिस्तान को ऋण दिया, यह गलत है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि विदेश गए प्रतिनिधिमंडल किसी दल का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे थे। देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। सातों प्रतिनिधिमंडल में हर सांसद से दलगत राजनीति से उठकर देश की बात की। वैश्विक मंच पर किसी का साथ नहीं लेने गए थे। हम यह बताने गए थे कि आतंक के आकाओं हम को मुंह तोड़ जवाब देंगे। मुस्लिम देशों में हमने पाकिस्तान को अलग-थलग करने का काम किया। कांग्रेस ने इसमें आपत्तिजनक व्यवहार किया। कांग्रेस सरेंडर का नैरेटिव फैला रही है। कांग्रेस ने कई बार सरेंडर किया है। उन्होंने साल दर साल कांग्रेस के सरेंडर का विवरण दिया। भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने बहुत सरेंडर और ब्लंडर किए हभाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को मातृभूमि से भी दिक्कत है। कांग्रेस अब इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस बन गई है। 26/11 हमले के बाद कांग्रेस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऑपरेशन सिंदूर में राहुल गांधी की सबसे ज्यादा रुचि यह जानने में थी कि भारत के कितने विमान मार गिराए गए? उन्होंने यह नहीं जानना चाहा कि पाकिस्तान में सेना कितना नुकसान किया है? आखिर वे ये जानकारी किससे साझा करना चाहते थे? ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी आदमपुर एयरबेस पर गए और सेना का मनोबल बढ़ाया। दुनिया ने एस 400 को देखा। हमने तय कर दिया है कि आतंकी घटना को एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा। सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है। सिंधु नदी का पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। सिंधु डैम के गेट नहीं खुलेंगेभाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत का दूसरा सबसे लंसमय तक प्रधानमंत्री रहने का श्रेय नरेंद्र मोदी को है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम मोदी हैं। भारत को झुका सके ऐसा कोई है। भारत ढाई मोर्चे पर लड़ रहा था। यह आधा मोर्चा राहुल आक्यूपाइड कांग्रेस है। इसी कांग्रेस ने आर्मी चीफ को सड़क का गुंडा कहा। राहुल गांधी को सेना से माफी मांगनी चाहिए। बाटला कांड में शहीद होने वाले को श्रद्धांजलि नहीं दी। कांग्रेस सेना के साथ नहीं, आतंकियों के लिए आंसू बहाती है। कांग्रेस ने देश की जनता का मनोबल तोड़ा है। इतिहास नरेंद्र मोदी को उनके धैर्य के लिए याद रखेगा और राहुल गांधी को धोखे के लिए धिक्कारेगा। दो बार तो वे विपक्ष के नेता बनने लायक भी नहीं रहे। वे भारत की सेना और पीएम मोदी का विरोध करते रहते हैं। वे पाकिस्तान के प्रोपैगैंडा के पोस्टर बॉय बन गए हैं।

एनसीपी सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि विपक्ष में पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के प्रति जहर भरा हुआ है। पहले आतंकी हमलों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी, अब आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है। अब हम स्वदेशी हथियार बना रहे हैं। यह सरकार का ऐतिहासिक कदम है। आज विपक्ष के जो लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, यह गलत है। सुप्रिया जी ने वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन किया और कहा कि भारत आत्मनिर्भर है। पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कड़ा जवाब देगा। चीन और अमेरिका के बयानों का यहां जिक्र करने की क्या जरूरत है? सीमा पार आतंकवाद का हम कड़ा जवाब देंगे। सेना आगे भी ऐसे ही काम करती रहेगी। मुझे ऐसी उम्मीद है। आज देश में विपक्ष झूठ फैला रहा है। देश की अखंडता को कमजोर किया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर पूरे देश का गौरव बढ़ाने वाला कदम है। इस बारे में सोच रखते हुए सदन में चर्चा की जानी चाहि

कांग्रेस सांसद प्रणीति सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक तमाशा था। कोई नहीं बता पाया कि कितने आतंकी पकड़े गए। हर चुनाव के पहले आतंकी हमला होता है और उसके बाद कार्रवाई की जाती है। पीएम मोदी हमेशा चुनावी मोड में रहते हैं। मुझे सेना की बहादुरी पर संदेह नहीं है। ये सरकार जवानों को लड़ने भेजती थी। लेकिन दुश्मन को पहले ही हमले की जानकारी दे देती है। ऑपरेशन सिंदूर से भारत को क्या हासिल हुआ? मित्र देशों ने ऑपरेशन सिंदूर की निंदा नहीं की। पहलगाम के आतंकियों का कोई सुराग नहीं है। देश के सवालों का प्रधानमंत्री जवाब दें। बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका आज चीन से हाथ मिला रहे हैं। सरकार केवल प्रचार की मशीन बनकर रह गई भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कांग्रेस ने विदेश नीति पर सवाल उठाया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऑपरेशन सिंदूर बेहद सफल रहविदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम मालदीव से अभी आए हैं। वहां पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। सीमापार से आतंकवाद जारी है। ऑपरेशन सिंदूर नई पहल है। आतंकवादियों को प्रॉक्सी नहीं माना जाएगा। आतंकवाद को कड़ा जवाब दिया जाएगा। परमाणु हमले के नाम पर ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश गए संसदीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर टिप्पणी की गई, यह गलत है। सात प्रतिनिधिमंडलों ने देश का मान बढ़ाया। सभी ने अच्छा काम किया। उन्होंने पूरी दुनिया को बताया कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में हम बताने में सफल रहे कि देश में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता है।

ये भी पढ़ें…

Operation Sindoor Debate In Parliament: Opposition will corner the government in Lok Sabha on Operation Sindoo

Operation Sindoor Debate In Parliament : लोकसभा में सरकार को ऑपरेशन सिंदूर पर घेरेगा विपक्ष।

Parliament Monsoon Session: Discussion on Operation Sindoor in Parliament, there will be a heated debate betwe

Parliament Monsoon Session: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा, विपक्ष और सरकार के बीच होगी तीखी बहस!

RYZE निकोटीन गम: तंबाकू और गुटखा से मुक्ति का प्रभावी समाधान

RYZE निकोटीन गम: तंबाकू और गुटखा से मुक्ति का प्रभावी समाधान

Advertorial
Discussion on Operation Sindoor in Lok Sabha today  know updates heated debate between ruling and opposition

Parliament: ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में आज तो राज्यसभा में कल चर्चा; पक्ष-विपक्ष के बीच हो सकती है तीखी बहस

Monsoon session of Parliament: Operation Sindoor will be discussed in Parliament, model has prepared the plan!

Parliament Monsoon Session: ऑपरेशन सिंदूर पर होगी संसद में चर्चा, विपक्ष ने तैयार किया खास प्लान!

Parliament Monsoon Session Day 5 Live Updates Operation Sindoor Lok Sabha Rajya Sabha Om Birla Harivansh News

Parliament LIVE: हंगामे के चलते पांचवें दिन भी नहीं चली संसद, एसआईआर के मुद्दे पर गतिरोध बरकरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *