PMLA: ईडी के समन पर नहीं पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, संजय भंडारी से जुड़ा है मनी लॉन्ड्रिंग का केस; जानें पूरा मामला

Spread the love

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 08:41 PM IST

सार

इन आरोपों को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए, रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उन्हें राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए परेशान और तंग किया जा रहा है’। जानकारी के मुताबिक, ईडी रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज करना चाहती है और फिर अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना चाहती है।

Robert Vadra skips ED summons in PMLA case linked to Sanjay Bhandari, News In Hindi

रॉबर्ट वाड्रा, व्यवसायी – फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के व्यवसायी पति रॉबर्ट वाड्रा मंगलवार को ब्रिटेन में मौजूद कथित हथियार सलाहकार संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि वाड्रा ने मंगलवार के समन को स्थगित करने का अनुरोध किया है, और अब उन्हें एक नई तारीख दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज करना चाहती है और फिर अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना चाहती है।

यह भी पढ़ें – Shashi Tharoor: ‘अच्छे नतीजे मिले, उच्च स्तर की बैठकें हुईं…’, शशि थरूर ने की अपने प्रतिनिधिमंडल की सराहना

हरियाणा में 2008 के एक भूमि सौदे में कथित अनियमितता
केंद्रीय जांच एजेंसी ने अप्रैल में 56 वर्षीय व्यवसायी से हरियाणा में 2008 के एक भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार तीन दिनों तक पूछताछ की थी। संजय भंडारी (63) 2016 में आयकर विभाग की तरफ से दिल्ली में उन पर छापा मारे जाने के तुरंत बाद लंदन भाग गए थे। इस महीने की शुरुआत में, ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय सरकार की तरफ से ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में भंडारी के प्रत्यर्पण मामले में आरोपमुक्त करने के खिलाफ अपील करने की अनुमति मांगने वाले एक आवेदन को खारिज कर दिया था, जिससे उन्हें देश में कानून का सामना करने के लिए लाने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

यह भी पढ़ें – RS Polls: तमिलनाडु से कमल हासन और पांच अन्य उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय; किस दल से कौन बनेगा सांसद?

मामले में ईडी ने 2023 में आरोप पत्र किया दायर
ईडी ने 2023 में इस मामले में आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि भंडारी ने 2009 में लंदन में 12, ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित घर खरीदा था और इसे ‘रॉबर्ट वाड्रा के निर्देशों के अनुसार, जिन्होंने नवीनीकरण के लिए धन उपलब्ध कराया था,’ नवीनीकृत करवाया था। रॉबर्ट वाड्रा ने इस बात से इनकार किया है कि उनके पास प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई लंदन संपत्ति है।

ईडी राजस्थान के बीकानेर में एक भूमि सौदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी वाड्रा की जांच कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पहले इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां से पूछताछ की थी।

https://youtube.com/watch?v=eONu2oQjvSc%3Fsi%3DIezYrASGJwERMnJ3%23mute%3D-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *