Post

Spread the love

Preview(opens in a new tab)

N/APublish

Change block type or style

Block Heading is at the beginning of the content and can’t be moved up

Move Heading block from position 1 down to position 2

Change alignment

Change text alignment

Lift Crash: मुंबई के भायखला में बड़ा हादसा, 18 मंजिला इमारत की गिरी लिफ्ट; पांच लोग घायल, इलाज जारी

Lift Crash: मुंबई के भायखला में बड़ा हादसा, 18 मंजिला इमारत की गिरी लिफ्ट; पांच लोग घायल, इलाज जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 12 Feb 2026 12:07 AM IST

सार

मुंबई के भायखला में एक हाइराइज बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से पांच लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों को तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Five injured in lift crash at Mumbai highrise building in Byculla

मुंबई के भायखला में गिरी 18 मंजिला इमारत की लिफ्ट – फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंबई के मध्य क्षेत्र भायखला में बुधवार रात एक 18 मंजिला रिहायशी इमारत में लिफ्ट गिरने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा रात करीब 10 बजे घोडापदेव क्रॉस लेन नंबर 1 स्थित जय कृपा टॉवर में हुआ।

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि केबल फेल होने के कारण लिफ्ट चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बेस्ट कर्मी, एंबुलेंस और स्थानीय वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें: Parliament: ओवैसी ने हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत लाने की उठाई मांग, अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति पर सरकार को घेरा

घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी का इंतजार
घायलों में से तीन को राज्य संचालित जेजे अस्पताल, एक को बालाजी अस्पताल और एक अन्य को जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

550px

एक अन्य हादसे में छात्र की मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले में बुधवार को पुलिस भर्ती अभियान के दौरान 1,600 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद एक 26 वर्षीय उम्मीदवार की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मौत के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। 

मृतक की पहचान बीड के परली जिले के मांडखेल निवासी दीपक वाघुले के रूप में हुई है। बीड पुलिस मुख्यालय के मैदान में 174 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। वाघुले उन 496 उम्मीदवारों में शामिल थे, जिन्होंने फील्ड टेस्ट के लिए अर्हता प्राप्त की थी।

दोपहर करीब 12:55 बजे 1,600 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद, वाघुले ने थोड़ा आराम किया। अधिकारी ने बताया कि वे चलकर मेडिकल रूम गए, जहां एक मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया। टीम ने उम्मीदवार की नब्ज कमजोर होते हुए देखी और उसे दोपहर करीब 1:14 बजे सिविल अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। अमर उजाला से साभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *