अ
सार
फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने उस महिला की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है और परिवार सदमे में है। घटना के बाद स्टेशन और आसपास के इलाकों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

CCTV में दिखी संदिग्ध महिला – फ
विस्तार
रायपुर में दो वर्षीय बच्ची अंशिका भट्ट के गायब होने की घटना ने पूरे शहर में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। बच्ची की माँ वर्षा ठाकुर ने 24 नवंबर को अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत सबसे पहले जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज कराई थी। प्राथमिक जाँच के बाद मामला क्षेत्राधिकार बदलने के चलते गंज थाना को ट्रांसफर कर दिया गया है।
मामले की शुरुआत 21 नवंबर की शाम हुए एक पारिवारिक विवाद से हुई। डोंगरगढ़ निवासी वर्षा ठाकुर और उनके पति प्रशांत भट्ट के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद पति नाराज़ होकर दो साल की बच्ची को साथ लेकर घर से निकल गया। वह बच्ची को लेकर उसी रात रायपुर रेलवे स्टेशन पहुँचा।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में वह ठेले से समोसा खरीदने के लिए कुछ पल के लिए रुका। यहीं पर घटना ने खतरनाक मोड़ ले लिया। CCTV फुटेज के अनुसार, मौके पर मौजूद एक अनजान महिला ने पिता की व्यस्तता का लाभ उठाया और मासूम को गोद में उठाकर भीड़ में गायब हो गई।
फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने उस महिला की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है और परिवार सदमे में है। घटना के बाद स्टेशन और आसपास के इलाकों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।विज्ञापन (अमर उजाला से साभार)









