Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से पार्षद की दर्दनाक मौत, चालक के खिलाफ लापरवाही का केस

Spread the love

सार

रायगढ़ जिले में बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार नगर पंचायत वार्ड-6 के पार्षद को कुचल दिया, जिससे सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत होने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Councilor dies tragically after being hit by a speeding trailer

सड़क हादसा – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की शाम भारी वाहन की चपेट में आने से एक पार्षद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुशवाबहरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक क्रमांक सीजी 11 AA 1498 में सवार किरोड़ीमल नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद नंदकुमार यादव 54 साल को अपनी चपेट में ले लिया , इस दुर्घटना में सिर बुरी तरह कुचला जाने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के अलावा पार्षद के समर्थकों में मातम पसर गया है, वही सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *